Video: रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया लिन ने रिसेप्शन पर किया ऐसा डांस, तमन्ना भाटिया के साथ किए कातिलाना मूव्स
Lin Laishram-Tamannaah Bhatia Dance Video: बॉलीवुड के शानदार एक्टरों में से एक रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी की है। फिलहाल इस कपल ने गत 11 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जहां पर इस जोड़ी के दोस्तों के साथ साथ बी टाउन की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। अब इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें नई दुल्हनिया लिन लैशराम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।
लिन लैशराम ने तमन्ना भाटिया के साथ किया डांस
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के रिसेप्शन पार्टी से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इन्हीं में से एक वीडियो में रणदीप हुड्डा की नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में लिन मैरून कलर की सिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं तमन्ना भाटिया भी ब्लैक साड़ी में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना रही हैं।

लिन और तमन्ना ने दिखाए कातिलाना मूव्स
इस वीडियो में तमन्ना भाटिया और लिन लैशराम कातिलाना डांस मूव्स के साथ सबको हैरान करते नजर आ रहे हैं। लोग इस डांस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। लोगों की मानें तो लिन लैशराम और तमन्ना भाटिया के डांस ने सबको हिलाकर रख दिया है।
29 नवंबर को हुई थी लिन और रणदीप हुड्डा की शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने गत 29 नवंबर 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। दोनों की शादी मैतई रीति-रिवाजों से हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications