Randeep Hooda बने पापा, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, शेयर की बेबी गर्ल की पहली फोटो
Randeep Hooda Becomes Father: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल के यहां एक प्यारी सी नन्ही परी का जन्म हुआ है। खबर है कि एक्ट्रेस लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं पहली बार पापा बने रणदीप हुड्डा भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
बेटी के पिता बने एक्टर रणदीप हुड्डा
इस खास मौके की जानकारी खुद रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नवजात बेटी की पहली झलक भी लोगों को दिखाई है। इसके साथ रणदीप हुड्डा ने एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
-आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने पिता बनने की खुशी जाहिर की है। पहली तस्वीर में रणदीप हुड्डा के पिता अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
-वहीं दूसरी तस्वीर में बच्ची के नन्हे हाथ की झलक दिखाई गई है। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम को ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है।
दादा के जन्मदिन पर आई नन्ही खुशियां
रणदीप हुड्डा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी बेटी का जन्म आज यानी 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को हुआ है। खास बात ये है कि इसी दिन उनके पिता का जन्मदिन भी होता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दादाजी और पोती दोनों को जन्मदिन की बधाई। ये दिन उनके परिवार के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा।
पत्नी लिन लैशराम के लिए लिखा खास मैसेज
-इस खुशी के मौके पर रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के लिए भी एक इमोशनल मैसेज लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- बेटी का पिता बनने के बाद मेरा अपने पिता के साथ रिश्ता और भी गहरा हो गया है।
-रणदीप हुड्डा ने लिखा है- साथ ही मेरी पत्नी लिन लैशराम को धन्यवाद क्योंकि उन्होंने ही मुझे पिता बनने का ये अनमोल एहसास दिया है। मैं इसके लिए लिन का आभारी हूं। रणदीप ने अपनी पोस्ट में अपनी बेटी को जिंदगी भर का प्यार बताते हुए कहा कि ये नन्ही बच्ची अब उनकी दुनिया है।
फैंस और सेलेब्स से मिल रही बधाइयां
जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम को नए पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये कपल के जीवन का सबसे खूबसूरत पल है और अब उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications