शादी में खूब चमक रही थीं रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया, मैतेई रस्मों के अनुसार सजी हुई थीं लिम लैशराम
Lin Laishram wedding outfit: बॉलीवुड शादियों की बात ही कुछ अलग होती है। आलीशान तैयारियों से लेकर दूल्हे और दुल्हन के लिबास की तो जितनी तारीफ की जाए कम ही है। बीते दिनों इंडस्ट्री के बड़े बड़े सितारों की शादियों की खूब चर्चा रही। लेकिन इन दिनों रणदीप हुड्डा की शादी जबरदस्त सुर्खियों में है। एक्टर की शादी की तस्वीरें क्या सामने आईं, लोग कपल की जमकर तारीफ करने लगे। लंबे अरसे बाद किसी स्टार की इतनी सिंपल शादी हुई और वो लोगों को बेहद पसंद भी आई। शादी के साथ-साथ जिस चीज की खूब चर्चा थी वो था दूल्हे और दुल्हन का लिबास।
रणदीप हुड्डा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग बीते दिनों शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी इतनी सिंपल थी, जितनी की किसी आम इंसान की होती है। एक्टर की ये सिंपलिसिटी देख लोग उनके कायल हो गए। अब दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं तो फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे।

रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया लिन लैशराम ऊपर से नीचे तक चमक रही थीं। बता दें कि ये शादी मैतेयी रस्मों के अनुसार हुई। लिम ने इन्हीं रस्मों के हिसाब से परिधान पहना हुआ था। इस ड्रेस ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। ये शादी इंफाल में पारंपरिक तरीके से हुई।
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर भी कीं। तस्वीरों में हुड्डा काफी डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने भी अपनी दुल्हन की ही तरह पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। एक्टर ने धोती, कुर्ता पायजामा और पगड़ी पहनी हुई थी।
वहीं लिन की बात की जाए तो उन्होंने पोटलोई या फिर पोलोई, मोटे कपड़े और बांस से बनी एक गोलाकार स्कर्ट पहनी हुई थी। इसे साटन और मखमली मैटीरियल से डिजाइन किया हुआ था। मणिपुरी दुल्हन बनीं लिन काफी खूबसूरत लग रही थीं। लिन को पारंपरिक परिधान में देखने के बाद लोग काफी खुश हुए।












Click it and Unblock the Notifications