आलिया भट्ट से नहीं इस बॉलीवुड हीरोइन से शादी करना चाहते थे रणबीर कपूर, सामने आई एक्टर की बड़ी सच्चाई
Koffee With Karan 8 Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के फिल्म मेकर करण जौहर जल्द ही अपने फेमस शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन को लेकर आने वाले हैं। ऐसे में ये शो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉफी विद करण 8 जल्दी ही शुरू होने वाला है। इस बीच शो से जुड़े कई प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार शो में और भी ज्यादा धमाल देखने को मिलेगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा करते नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर ने ऐसे दिया करण जौहर को जवाब
आपको बता दें कि रणबीर कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो कॉफी विद करण शो के नए सीजन का है। इस वीडियो में शो के होस्ट करण जौहर एक्टर रणबीर कपूर के साथ रैपिड फायर राउंड खेलते नजर आ रहे हैं। करण जौहर पहला सवाल करते हैं कि अगर वो किसी को सच बोलने की दवा देंगे तो किससे सवाल करना चाहेंगें। इसके जवाब में वह रणवीर सिंह की तरफ देखते हैं और पूछते है कि क्या तुम्हें रणबीर कपूर पसंद हैं।

आलिया नहीं इस हीरोइन से शादी करा चाहते थे रणबीर कपूर
इसी बीच करण जौहर रणबीर कपूर से पूछते हैं कि अगर उनकी जिंदगी में आलिया नहीं होती तो वह किस से शादी करते। इसके जवाब में रणबीर कपूर कहते हैं- मैं अनुष्का शर्मा से शादी करना चाहूंगा। लेकिन वह पहले से ही शादीशुदा है और अपनी जिंदगी में खुश है। इसलिए मैं बाकी दोनों के साथ हुकअप करना चाहुंगा। शादी किसी से भी नहीं करना चाहूंगा।
इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications