रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी के इंटीमेट सीन ने मचाई तबाही, फिल्म 'एनिमल' से लीक हुआ बेडरूम सीन, देखकर आंखें.....
Ranbir-Tripti Intimate Scene: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म का स्पॉयलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का इंटीमेट सीन
सोशल मीडिया पर फिल्म 'एनिमल' की एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी को इंटीमेट होते हुए देखा जा सकता है। इस इंटीमेट सीन के दौरान दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। एक सीन में तो तृप्ति को सेमी न्यूड भी दिखाया गया है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की ये केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। फैंस की मानें तो इन दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया है।

क्या 'एनिमल' के सीक्वल में होगा तृप्ति का मेन रोल
लोगों की मानें तो रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल भी आएगा जिसमें तृप्ति डिमरी लीड किरदार में नजर आ सकती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोग रणबीर और तृप्ति को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस बार फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी की छोटी भूमिका थी, लेकिन एक खास भूमिका थी। वह फिल्म के पार्ट 2 में अहम किरदार निभा सकती हैं।
'डायरेक्टर ने दिया 'एनिमल' के सीक्वल का हिंट
आपको बता दें कि 'एनिमल' की रिलीज के साथ ही इस फिल्म के डायरेक्टर ने इसके सीक्वल का भी खुलासा कर दिया है। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में फिल्म के सीक्वल को सेट किया गया है। 'एनिमल' के सीक्वल का टाइटल 'एनिमल पार्क' रखा गया है। हांलाकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications