रणबीर कपूर ने दुनिया का 'बेस्ट पापा' बनने के लिए इस एक्ट्रेस से ली ट्रेनिंग, देखें वीडियो
रणबीर कपूर ने दुनिया का 'बेस्ट पापा' बनने के लिए इस एक्ट्रेस से ली ट्रेनिंग, देखें वीडियो
मुंबई, 07 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पापा मंमी बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। एक्टर रणबीर कपूर पापा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। आरके इस हद तक उत्साहित हैं कि उन्होंने हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस से दुनिया को बेस्ट पापा बनने के लिए टिप्स तक मांग ली।

रणबीर कपूर ने इस एक्ट्रेस से पापा बनने के लिए टिप्स मांगी
दरअसल, सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। वो शो रविवार को दर्शकों के सामने आएगा। ये रविवार विद स्टार परिवार का शो है जिसमें रणबीर शमशेरा का प्रमोशन करते नजर आएंगे। वहां पहुंचकर अनुपमा सीरियल की अभिनेत्री रूपाली गांगुली से रणबीर कपूर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पिता बनने के लिए टिप्स देने को कह डाला

डैडी की ड्यूटी करते आए नजर आरके
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर को अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली से मदद मांगते नजर आएंगे। रणबीर कपूर को रूपाली से उसे दुनिया का सबसे अच्छा पापा बनने में मदद करने के लिए कहते है। जिसके बाद आरके को गोद में एक बेबी डॉल के साथ डैडी की ड्यूटी करते देखा जा सकता है।

डाइपर चेंज करते और बॉटल से दूध पिलाते नजर आएं
इस वायरल वीडियो में रणबीर कपूर बच्चे को खिलाते हुए प्यार करते हुए तो नजर आ रहे हैं साथ उसका डाइपर चेंज करते और बॉटल से दूध पिलाते नजर आएंगे। रणबीर का ये क्यूट अंदाज देखकर फैंस खुश हो रहे हैं।

मुझे हमेशा से बच्चे चाहिए थे
रणबीर ने खुलासा किया कि वह हमेशा बच्चे चाहते थे। उन्होंने कहा आलिया और मैं पहले दिन से बच्चे पैदा करने के बारे में बात कर रहे हैं जब हम मिले और प्यार हो गया। मुझे हमेशा बच्चे चाहिए थे और आलिया भी बच्चे चाहती है। जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए ... उन्होंने कहा मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं, मैं इंतजार नहीं कर सकता।
"mera baby" OH RANBIR 😭❤ the man is going to be crazy about his kid, he is so adorable !#ranbirkapoor pic.twitter.com/nqOVHwhRtv
— Ashh-Loove ♡♡♡ (@AishRanliaLoove) July 7, 2022
शरमेरा जल्द होने वाली है रिलीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा की रिलीज के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में रणबीर डबल का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में वो वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications