Urfi Javed के अजीबोगरीब स्टाइल को रणबीर कपूर ने बताया 'बैड टेस्ट', बोले-'अपनी बॉडी के साथ...'

उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब रणबीर कपूर ने करीना कपूर के टॉक शो में उर्फी जावेद की फैशन स्टाइल का मजाक उड़ाया और उसे बेकार बताया।

Ranbir Kapoor Target Urfi Javed: अपने अतरंगी फैशन स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। यहां तक कि बॉलीवुड सितारे भी उनके फैशन सेंस पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के अतरंगी आउटफिट पर अपना रिएक्शन देते हुए 'बेकार' बताया।

सितारों के फैशन सेंस को रणबीर कपूर ने दिया रेट

सितारों के फैशन सेंस को रणबीर कपूर ने दिया रेट

हाल ही में रणबीर कपूर ने करीना कपूर के टॉक शो 'व्हॉट विमेन वॉन्ट' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान रणबीर कपूर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। इतना ही नहीं करीना कपूर सभी सितारों का फैशन सेंस जज करने के लिए रणबीर कपूर को उनकी फोटो दिखाती हैं। ऐसे में रणबीर को सेलेब्स की पहचान करनी थी और उन्हें रेट करना था।

उर्फी जावेद की स्टाइल को बताया बेकार

उर्फी जावेद की स्टाइल को बताया बेकार

शो के एक सेगमेंट में करीना ने कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाईं जिसमें उनका चेहरा नहीं था। लेकिन उनका ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन सेंस रणबीर कपूर को जज करना था और बताना था कि, ये बैड टेस्ट" या " गुड टेस्ट। इस दौरान जैसे ही उर्फी जावेद की फोटो आई तो रणबीर कपूर ने छुटटे ही कहा 'एक दम बेकार'।

'मैं इस तरह के फैशन का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं'

'मैं इस तरह के फैशन का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं'

करीना कपूर ने जैसे ही उर्फी जावेद की फोटो रणबीर कपूर को दिखाई तो एक्टर कहते हैं कि, 'क्या ये उर्फी जावेद है?' उनकी स्टाइल पर कमेंट करते हुए रणबीर कहते हैं कि, "मैं इस तरह के फैशन का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं. लेकिन मुझे लगता है जब आप इस दुनिया में रह रहे हैं और वह पहने, जिन कपड़ों में आप कंफर्टेबल हो।' इस पर जैसे ही करीना कपूर रणबीर से पूछती है, ‘गुड टेस्ट या फिर बैड टेस्ट।' तो रणबीर कहते हैं, ‘यह बहुत ही खराब टेस्ट है।'

प्रियंका चोपड़ा पर किया ये कमेंट

प्रियंका चोपड़ा पर किया ये कमेंट

इस दौरान जब करीना कपूर ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर दिखाई तो उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि, 'प्रियंका हमेशा कमाल की रही हैं। उनमें वो काबिलियत है और वो करती भी हैं। उनके पास वह आत्मविश्वास है। अगर आपको अपने आप पर विश्वास है तो आप कुछ भी पहन लें अच्छे ही दिखेंगे। मैं इसे अच्छा सेलेक्शन कहूंगा।'

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ लीड रोल में पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आई। फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिसपॉन्स मिल रहा है। इसके बाद रणबीर कपूर के पास फिल्म एनिमल भी पाइपलाइन में हैं।

Recommended Video

    Kangana Ranaut से Twitter पर भिड़ गईं Urfi Javed, Hindu And Muslim Actors पर विवाद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+