मैं शर्म से लाल... बच्चन खानदान की बहू संग आलिया के पति ने किया ऐसा काम, खुद सामने आकर बताया बड़ा सच

Ranbir Kapoor and Aishwarya Rai: रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। भला कौन सी एक्ट्रेस उनके साथ रोमांटिक सीन करने से पीछे हटेगी। मगर एक वक्त ऐसा भी आया, जब खुद बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय संग एक्टर को इंटीमेट सीन देने पड़ गए। इसके बाद एक्टर ने जो खुलासा किया, वो काफी शॉकिंग था।

मिस मालिनी संग एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या संग इंटीमेट सीन करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था। किसी ने कभी सोचा नहीं था कि ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के बीच ऐसी सिजलिंग कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके बारे में रणबीर ने क्या कहा, चलिये जानते हैं।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। रणबीर अयान के रोल में फैंस के दिलों पर छा गए थे। वहीं ऐश्वर्या भी कुछ देर के लिए ही सही, मगर उनकी प्रेमिका बन गईं। इस फिल्म में दोनों ने ऐसे-ऐसे सीन दिए, जिसकी फैंस ने उम्मीद भी नहीं की थी।

फिल्म में कई सारे हिट गाने हैं। उन्हीं में से एक है बुलेया। इस गाने ने मानो फैंस के दिलों पर जादू सा कर दिया। ऐश्वर्या और रणबीर ने अपने रोमांस का जो जादू चलाया, वो काफी काबिलतारीफ था। खुद रणबीर ने अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में सबको बताया। एक्टर ने कहा कि ऐसा भी टाइम था, जब मैं उनके गाल छूने से भी हिचकिचाता था। मगर ऐश्वर्या ने मुझे साहस दिया हिम्मत दी।

बताते चलें कि ऐश्वर्या राय को ऐ दिल है मुश्किल में अपने रोल के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वे खुद से छोटे शख्स के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। मगर फिर ऐश ने दिखा ही दिया कि ये एक क्लासी रिलेशनशिप था। इसके बाद रेडिट पर ऐश्वर्या और रणबीर का एक ऐसा फोटो भी वायरल हुआ, जिसे पहले कभी भी किसी ने देखा नहीं था। इस तस्वीर में ऐश्वर्या और रणबीर काउच पर बैठे हुए थे।

इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा कि ये उनके करियर का लैंडमार्क था। ऐश्वर्या के साथ काम करना वाकई में काफी शानदार था। एक्टर ने बताया कि मैं शुरू में काफी सोच रहा था कि रोमांटिक सीन करने के लिए ऐश्वर्या मानेंगी भी या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+