Oops मोमेंट का शिकार हुए रणबीर कपूर, अचानक पैंट में गिरी गर्म-गर्म चाय और फिर...
वायरल वीडियो में रणबीर कपूर बातचीत करते दिख रहे हैं। अचानक एक्टर के हाथ से गर्म चाय की प्याली नीचे गिर जाती है और उस प्याली से सारी चाय भी एक्टर की पैंट में गिर पड़ती है।

Ranbir Kapoor oops moment: बॉलीवु़ड एक्टर रणबीर कपूर फैंस के चहेते एक्टर हैं। एक्टर के कई वीडियोज औऱ फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में रणबीर का एक वीडियो खूब चर्चा में है, जो फनी होने के साथ-साथ काफी शर्मिंदा करने वाला भी है।
बुक लॉन्च में हुए शामिल
दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक बुक लॉन्च में शामिल हुए। स्टेज पर एक्टर हाथों में गर्म चाय की प्याली लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। इतने में बात करते-करते अचानक रणबीर के हाथों से चाय की कप छूट गया और गर्म गर्म चाय उनकी पैंट पर गिर गई।
एक्टर पर गिरी गर्म-गर्म चाय
गर्म गर्म चाय गिरते ही रणबीर उछल गए। जल्द ही सामने से मदद के लिए लोग आए। बता दें कि इस कार्यक्रम में एक्टर ने पूरे काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। एक्टर ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं नीतू कपूर ने पर्पल आउटफिट पहना हुआ था।
वायरल हुआ वीडियो
फिलहाल गर्म चाय की प्याली गिरने का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। रणबीर के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्टर हाल में फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में रणबीर का घूरते हुए सिगरेट पीते एक पोस्टर वायरल हुआ था। पोस्ट में रणबीर ने खून से सनी एक सफेद शर्ट पहनी हुई है और हाथों में कुल्हाड़ी ले रखी है, जिसपर खून लगा हुआ है।
'एनिमल' के पोस्टर में दिखा खतरनाक लुक
बताते चलें कि इस फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही पोस्टर भी सामने आया। 11 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृत्पि डिमरी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। इससे पहले रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। फिल्म में एक्टर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन भी किया।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications