बंद हुई रणबीर कपूर की 'रामायण' की शूटिंग! करोड़ों हो चुके थे खर्च, सामने आई ये बड़ी वजह

Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 से इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रही है कि इसकी शुटिंग रोक दी गई है।

दरअसल, फिल्म रामायण को लेकर चर्चा थी कि इसमें पहली बार रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं साई पल्लवी माता-सीता का रोल निभाएंगी। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 800 करोड़ के बजट की इस फिल्म पोस्टपोन कर दिया गया है। नितेश तिवारी की इस फिल्म की शूटिंग बंद कर दी है।

ramayan

सूत्र ये भी बताते हैं कि ये फिल्म बंद भी हो सकती है। आपको बता दें, फिल्म रामायण के राइट्स को लेकर पहले से ही मेकर्स के बीच विवाद चल रहा है। लेकिन विवाद के कारण शूटिंग को बीच में रोकने का फैसला करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, प्राइमरी प्रोडक्शन हाउस मधु मंटेना मीडिया वेंचर्स का एलएलपी प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ कानूनी जंग छिड़ गई है। ऐसे में मेकर्स ने बीच में फिल्म की शूटिंग को रोकने का फैसला किया है।

दरअसल, ये पूरा मामला फिल्म रामायण के निवेश को लेकर है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पूरा भुगतान नहीं किया और जब तक वह पूरी पेमेंट नहीं देंगे तो फिल्म की शूटिंग को तब तक के लिए रोक दिया गया है। खबरें ये भी हैं कि फिल्म के सेट पर ताला भी लग सकता है। हालांकि अभी इस बात की रामायण के मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है। अगर इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई तो, रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा साउथ सुपरस्टार यश और लारा दत्ता जैसे कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+