आखिर कौन है रणबीर कपूर की ‘पहली पत्नी’? जिनसे एक्टर को है मिलने का इंतजार

रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू अपनी पहली पत्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलना चाहते हैं। जानिए आखिर कौन थी उनकी पहली पत्नी?

मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हमेशा से अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि अब उनकी आलिया भट्ट से शादी हो गई। लेकिन क्या आपको पता है कि, आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर की एक पहली पत्नी भी थी। अब रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस पहली पत्नी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है।

पहली पत्नी को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा

पहली पत्नी को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट से शादी की थी। लेकिन, आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर जब बैचलर थे तो लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। रणबीर कपूर पर लड़कियां इस कदर फिदा थीं कि एक लड़की तो उनसे शादी करने उनके घर तक पहुंच गई। ये वही लड़की है जिसके लिए लोग समझते हैं कि, ये रणबीर कपूर की पहली पत्नी है। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी इस 'पहली पत्नी' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

बताया ये मजेदार किस्सा

बताया ये मजेदार किस्सा

दरअशल, रणबीर कपूर ने Mashable को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कईं बड़े खुलासे किए। इनमें एक खुलासा उनकी पहली पत्नी को लेकर था। रणबीर कपूर ने अपनी पहली पत्नी को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया और उनसे मिलने की भी इच्छा जताई।

रणबीर की क्रेजी फीमेल फैन

रणबीर की क्रेजी फीमेल फैन

रणबीर कपूर ने कहा कि, 'एक लड़की थी, जिससे मैं कभी नहीं मिला और न ही देखा। लेकिन मेरे वॉचमैन ने बताया कि वह एक पंडित के साथ आई थी और उसने मेरे बंगले के गेट से शादी कर ली। गेट पर टीका भी लगा हुआ था और कुछ फूल पड़े थे। तो वह काफी क्रेजी था। तो देखा जाए तो मैं अभी तक अपनी 'पहली वाइफ' से नहीं मिला हूं। पर मैं तुमसे कभी न कभी जरूर मिलना चाहूंगा।' रणबीर कपूर ने इसके अलावा और भी कईं बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह एक टैटू बनवाना चाहते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया की आने वाली फिल्म

रणबीर कपूर और आलिया की आने वाली फिल्म

आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। दोनों शादी के अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब दोनों जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया अहम भुमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 9 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+