'मुझे पैनिक अटैक आया था' ऋषि कपूर की आखिरी रात को इस दर्द से गुजरे रणबीर, सालों बाद किया खुलासा

Ranbir Kapoor On Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर कई मौको पर आज भी अपने दिवगंत पिता ऋषि कपूर को याद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि वह पिता के निधन पर बिल्कुल नहीं रोए थे।

बता दें कि, ऋषि कपूर ने साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर कैंसर की जंग हार गए थे। ऐसे में उनके अंतिम दिनों में रणबीक कपूर एक्टर के साथ अस्पताल में थे। हाल ही में निखिल कामथ के यूट्यूब शो में रणबीर कपूर ने बताया कि जब डॉक्टरों ने उनसे कह दिया था अब ऋषि कपूर नहीं बचेंगे।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने उस रात को याद कर बताया कि वह किस दर्द से गुजरे थे। एक्टर ने कहा कि, 'जब मैं रात में अस्पताल में था, तो डॉक्टर ने मुझसे कहा, 'यह उनकी आखिरी रात है, वह जल्द ही चले जाएंगे। ये सुनने के बाद मैं काफी ज्यादा घबरा गया और मुझे याद है कि मैं कमरे में गया और मुझे पैनिक अटैक आया था।'

रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, "मुझे नहीं पता था कि मैं खुद को कैसे व्यक्त करूं, बहुत कुछ हो रहा था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता था। किसी भी एक पैरेंट को खोना बहुत ही बड़ा नुकसालन होता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने शोक मनाया है और नुकसान को समझा है। मैंने बहुत जल्दी रोना बंद कर दिया। जब मेरे पिता का निधन हुआ, तब भी मैं रोया नहीं था।"

रणबीर कपूर ने आगे बताया कि वह लगभग एक साल से न्यूयॉर्क में अपने पिता ऋषि के साथ थे। उस वक्त उनका इलाज चल रहा था। एक्टर ने कहा कि, 'मैं वहां 45 दिनों तक रहा और एक दिन वह आए और रोने लगे। उन्होंने इस तरह मुझे कभी अपनी कमजोरी नहीं दिखाई। मेरे लिए ये बहुत अजीब था क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि दूरी को खत्म करके मैं उन्हें गले लगाऊं, या उन्हें थोड़ा प्यार करूं। मुझे वास्तव में दूरी का एहसास हुआ।'

वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया था। जो कि, साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर ने पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब इसके बाद एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 और अंदाज अपना अपना 2 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+