Ranbir Kapoor On Holi: होली का रंग देखकर डर जाते हैं रणबीर कपूर, 'उस रात' क्या हुआ था एक्टर के साथ

Ranbir Kapoor On Holi: देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार होली आगामी 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। होली के दिन आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी रंगों के खेल में डूबे नजर आते हैं।

रणबीर कपूर रंगों से रहते हैं कोसों दूर
हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें होली के इन रंगों से डर लगता है। कई लोग रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए भी होली नहीं खेलते हैं। वहीं कुछ लोगों को होली खेलना पसंद ही नहीं होता है। ऐसे ही एक सेलिब्रेटी हैं एक्टर रणबीर कपूर जो होली के रंगों से कोसों दूर रहना ही पसंद करते हैं।

Ranbir Kapoor On Holi

क्या आपको पता हैं कि रणबीर कपूर को होली से डर क्यों लगता है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वड़ी वजह-

राज कपूर की ग्रैंड होली पार्टी

-रणबीर कपूर के दादा यानी दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर राज कपूर कई बड़े उत्सवों पर पार्टी होस्ट करना पसंद करते थे। कई सालों तक, कपूर परिवार आरके स्टूडियो में होली की ग्रैंड पार्टी होस्ट करता रहा था जिसमें हिंदी सिनेमा जगत के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल होते थे।

-वहीं राज कपूर के साथ उनके पोते रणबीर कपूर भी होली की इस आइकॉनिक पार्टी में शामिल होते थे। रणबीर कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में होली की पार्टी से जुड़ा एक खास किस्सा लोगों को बताया था जिससे वह काफी डर गए थे।

बॉलीवुड का एक यादगार आयोजन

-फिल्म निर्माता राहुल रवैल के साथ बातचीत के दौरान, रणबीर कपूर ने आरके स्टूडियो में राज कपूर की मशहूर होली पार्टी के बारे में बात की थी। ये सेलिब्रेशन बॉलीवुड का एक यादगार आयोजन हुआ करता था जिसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, नरगिस जैसे बड़े स्टार्स पहुंचते थे।

-रणबीर कपूर ने बताया था कि उनके दादा राज कपूर की होली पार्टी अपने ग्रैंड स्केल और बेबाक मौज-मस्ती के लिए जानी जाती थीं। हालांकि रणबीर को ये पार्टी बचपन से ही कुछ ज्यादा पसंद नहीं थी। रणबीर कपूर को कभी-कभी ये पार्टी डरावनी भी लगती थीं।

होली की पार्टी रणबीर कपूर को डरावनी लगती थी

-रणबीर कपूर ने बताया था- मैं बहुत छोटा था, इसलिए मेरे लिए ये बहुत डरावना माहौल था। हर कोई काले और दूसरे रंगों में रंगा हुआ होता था। सबको ऐसे ट्रक में फेंका जाता था जिसमें पानी भरा होता था। उसके बाद सब काले, नीले, पीले नजर आने लगते थे। ये बस एक दिन का जश्न हुआ करता था।

-रणबीर कपूर ने बताया था- राज कपूर की इस पार्टी में न केवल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल होते थे, बल्कि कैमरामैन और प्रोडक्शन कर्मियों सहित अन्य क्रू सदस्य भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराते थे। सब लोग एक साथ मिलकर जश्न मनाते थे।

'मुझे होली खेलना बचपन से पसंद नहीं'

रणबीर कपूर ने आगे कहा था- मुझे रंगों में रंगें लोग बिल्कुल पसंद नहीं थे। कोई पहचान में ही नहीं आता था। ऐसे में बचपन में मैं काफी डर जाता था। रंग लगाकर लोग इधर उधर घूम रहे होते थे जो कि मुझे डरावने लगते थे। यही कारण है कि मैं होली खलेना पसंद नहीं करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+