अपनी दुल्हनिया आलिया से वरमाला पहनने के लिए घुटने पर बैठे रणबीर कपूर, देखें Video

अपनी दुल्हनिया से वरमाला पहनने के लिए घुटने पर बैठे रणबीर कपूर, देखें Video

मुंबई, 15 अप्रैल: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को मुंबई में एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जबकि इस जोड़े ने शादी के दौरान की तस्वीरो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

वरमाला के लिए घुटने पर बैठ गए रणबीर कपूर

वरमाला के लिए घुटने पर बैठ गए रणबीर कपूर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वरमाला की रस्म को निभाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब आलिया वरमाला डालने की कोशिश करती हैं तो रणबीर को उनके दोस्त अपने कंधों पर उठा लेते हैं। लेकिन रणबीर आलिया से वरमाला पहनने के लिए दोस्तों के कंधों से उतरकर घुटने पर बैठ जाते हैं। इसके बाद आलिया ने रणबीर को माला पहनाई।

वरमाला के बाद आलिया-रणबीर ने किया एक-दूसरे को Kiss

वरमाला के बाद आलिया-रणबीर ने किया एक-दूसरे को Kiss

वरमाला की रस्म होने के बाद आलिया और रणबीर कपूर ने एक-दूसरे को किस किया। जिसकी तस्वीरें भी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज, हमारे परिवार और दोस्तों से घिरे हुए, घर पर... हमारे पसंदीदा स्थान पर, हमारे बालकनी में, जहां हमने अपने रिश्ते के 5 साल बिता हैं... हमने वहीं शादी की।''

'हम एक साथ और भी यादें बिताने के लिए तैयार हैं...'

'हम एक साथ और भी यादें बिताने के लिए तैयार हैं...'

आलिया भट्ट ने आगे लिखा, ''हमारे पास पहले से ही बहुत सारी यादे हैं, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, हम एक साथ और भी यादें बिताने के लिए तैयार हैं...। यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन प्रसन्नता से भरी हुई है। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार के लिए धन्यवाद।, इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। लव, रणबीर और आलिया।''

नहीं होगी आलिया और रणबीर की वेडिंग रिसेप्शन

नहीं होगी आलिया और रणबीर की वेडिंग रिसेप्शन

शादी के बाद नीतू कपूर ने मीडिया के सामने ऐलान किया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वेडिंग रिसेप्शन नहीं होगी। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आलिया और रणबीर अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए दो वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देंगे। हालांकि नीतू कपूर ने इस बात से इनकार कर दिया है।

5 सालों की डेटिंग के बाद आलिया-रणबीर ने की शादी

5 सालों की डेटिंग के बाद आलिया-रणबीर ने की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पांच साल तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। सुपरहीरो फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट रणबीर कपूर से 10 साल की छोटी हैं। रणबीर कपूर 39 साल के हैं और आलिया भट्ट 29 साल की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+