आलिया भट्ट की इस हरकत से परेशान हैं रणबीर कपूर, कहा- मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता और .....

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपने काम के साथ साथ अपनी बेटी राहा को भी पूरा समय दे रहे हैं। नवंबर 2022 में आलिया और रणबीर बेटी राहा कपूर के पैरेंट्स बने थे। वहीं 25 दिसंबर 2023 को कपल ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया था। फिलहाल दोनों अपना पैरेंटहुड जमकर इन्जॉय कर रहे हैं।

बेटी राहा से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी बेटी राहा से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और काम खत्म कर घर लौटते ही वह अपनी बेटी को प्यार करने और निहारने में बिजी हो जाते हैं। वहीं जह रणबीर कपूर से पूछा गया था कि उन्हें पत्नी आलिया भट्ट की कौन सी आदत पसंद है जो कि उनमें नहीं है।

ranbir kapoor

आलिया की इस गंदी आदत से परेशान हैं रणबीर
इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा था- आलिया जो फील करती हैं, उसे एक्सप्रेस भी सही तरीके से करती हैं लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर पाता हूं। इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट की कई खामियां भी गिनवाई थीं जिसे वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

'आलिया की बाथरूम हैबिट्स बहुत ही खराब हैं'
रणबीर कपूर ने बताया था कि उन्हें अपनी पत्नी आलिया की बाथरूम हैबिट्स बिल्कुल पसंद नहीं हैं। रणबीर कपूर ने बताया था कि आलिया बाथरूम हमेशा बिखराकर आती हैं। उनका तौलिया कहीं पड़ा रहता है, मेकअप का सामान भी चारों तरफ बिखरा रहता है।

'आलिया का रूम काफी ऑर्गनाइज रहता है'
रणबीर कपूर ने कहा था- मुझे ओसीडी है और आलिया जब भी बाथरूम से बाहर निकलती हैं तो सब कुछ इधर उधर फैला रहता है। रणबीर ने बताया कि आलिया का बाथरूम भले ही बिखरा रहता है लेकिन इसके अलावा वह काफी ऑर्गनाइज रहती हैं। आलिया का रूम और अलमारी सब सही तरीके से रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+