2 Days To Shamshera: क्या रणबीर कपूर की फिल्म होगी हाउसफुल? एडवांस बुकिंग ने कर डाली ताबड़तोड़ कमाई
लगभग 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर एक बार फिर लौट रहे हैं। 22 जुलाई को उनकी फिल्म शमशेरा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले उसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
मुंबई, 20 जुलाई: आखिरकार 4 साल बाद बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने एक बार फिर आ रहे हैं। बस 2 दिन और फिर आप रणबीर कपूर को शमशेरा के रोल में देख पाएंगे। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जिस तरह से फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है और फैंस लगातार फिल्म की एडवांस बूकिंग कर रहे हैं। उसे देखते हुए लगता है कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बारिश करने वाली है।

सोशल मीडिया ट्रेंड कर रही शमशेरा
बता दें कि, लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म शमशेरा को लेकर #2DaysToShamshera ट्रेंड कर रहा है। जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की वापसी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। यशराज के बैनर तले बनी फिल्म शमशेरा के मेकर्स ने रिलीज के पांच दिन पहले टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। जिसके बाद से लगातार फिल्म की एडवांस बूकिंग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म को लेकर शुरू हुई एडवांस बुकिंग
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक शमशेरा की 9 हजार टिकटें बेची गई। ऑल इंडिया लेवल पर बात करें तो फिल्म के लगभग 13 हजार टिकट बिके चुके हैं। एडवांस बुकिंग के इन आकंड़ों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को रिलीज के पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन कर सकती है। माना ये भी जा रहा है कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया 2 को कड़ी टक्कर दे सकती है।
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म रणबीर कपूर के बॉलीवुड करियर में पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications