रणबीर कपूर की रामायण इन कारणों से होगी ब्लॉकबस्टर, फिल्म में हैं ऑस्कर विनर्स की भरमार
Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण का पहला लुक सामने आ गया है। इस वीडियो से इस बात पर पक्की मुहर लग गई है कि रामायण नाम की फिल्म बन रही है। फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में हैं। वहीं, सीता साई पल्लवी, लक्ष्मण रवि दुबे और रावण यश बने हैं। सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म की मेन कास्ट है।
फिल्म की कुछ फोटोज शूटिंग लीक हुईं थी। इसके बाद मेकर्स ने खूब सावधानी बरती और सेट पर स्ट्रिक्टनेस बढ़ गई। ख़ैर जो टीजर आया है, वो बेहतरीन है। लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी भर-भरकर रिएक्शन मिल रहे हैं। अब हम हम आपको ये अपनी इस रिपोर्ट बताते हैं कि आखिर कौन से वो फैक्टर हैं, जो फिल्म को सुपरहिट बना सकते हैं।

पहले बात टीजर की करते हैं। इसकी शुरूआत में तीन लोगों की झलक आती है। ये वो हैं जो इस दुनिया को रचते हैं। यानी ब्रह्मा जी जिन्होंने ब्रह्मांड रचा। विष्णु जी जो रक्षा करते हैं। शिव जो संहार करते हैं। इनकी झलक दिखती है। इसके बाद रणबीर कपूर की राम वाली झलक देखने को मिलती है। फिर रावण बने यश की भी दिखते हैं। हालांकि दोनों को CGI इफेक्ट के जरिए ही दिखाया गया है। इसके बाद फिल्म का नाम आता है। सबसे पहले 'रामायणम्' लिखा है। इसके बाद रोमन में इसे Ramayana लिखा गया है। इस तीन मिनट के टीजर में राम और रावण की ही झलक दिखाई गई, सीता की नहीं।
फिल्म को हिट बनाने के लिए पहला फैक्टर है CGI और VFX, जिसकी जिम्मेदारी उठाई है नमित मल्होत्रा। ये वही नमित हैं जिनकी कंपनी का नाम प्राइम फोकस है। इसके अलावा उन्होंने DNEG नाम की कंपनी बनाई। ये कंपनी दुनिया के सबसे बड़ी वीएफएक्स कंपनियों में से एक हैं। नमित की कंपनी ने इनसेप्शन (2011) और ड्यून: पार्ट टू (2025) जैसी फिल्मों का वीएफएक्स तैयार किया है। जिसके लिए उन्हें 8 ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। नमित रामायण के प्रोड्यूसर हैं। उन्हीं के प्रोडक्शन में ही फिल्म बन रही है। उन्होंने शुरूआत से ही इसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के रूप में बनाने की कोशिश की। जो अब इसके टीजर में दिखा। इस तीन मिनट के वीडियो में उन्होंने फिल्म के CGI और VFX के लेवल की झलक दिखा दी है।
दूसरा फैक्टर म्यूजिक और बैक ग्राउंड म्यूजिक, जिसे हान्स ज़िमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। आपने गौर किया होगा कि टीजर शुरू होने के पहले मेकर्स हेडफोन लगाने के लिए जोर देते हैं। इसकी खास वजह म्यूजिक ही है। हान्स ज़िमर और एआर रहमान के परिचय के साथ भी ऑस्कर फैक्टर जुड़ा हुआ है। जी, ये दोनों भी ऑस्कर अवॉर्ड म्यूजिक के लिए जीत चुके हैं। हान्स जिमर को म्यूजिक इंडस्ट्री में 43 साल बीत चुके हैं। मिशन इम्पॉसिबल, ग्लैडिएटर, द लॉयन किंग, इंसेप्शन, ड्यून, द लास्ट समुराई और किंग ऑर्थर जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं। ए आर रहमान ने रंगीला, कभी ना कभी, दिल से, ताल, जुबैदा, स्लम डॉग मिलेनियर और स्वदेश जैसी फिल्मों का म्यूजिक दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications