पत्नी आलिया भट्ट को खुश करने के लिए रणबीर कपूर ने रात 2 बजे किया ये काम, सुनकर हो जाएंगे हैरान
Alia Bhatt Photo: आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को धैर्य रखते हुए रात 2 बजे उनकी फोटो खींचने के लिए क्रेडिट दिया है।

Alia Bhatt Photo: 'जी सिने अवार्ड्स 2023' में अपनी जीत के बाद अचनाक ही रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के लिए फोटोग्राफर बन गए। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। अवॉर्ड शो खत्म होने के बाद आलिया भट्ट अपनी ट्रॉफी के साथ पोज देना नहीं भूलीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने घर पर ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आलिया अपने बेड पर बैठकर अपने अवॉर्ड के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनकी ट्रॉफी से ज्यादा जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वह उनका कैप्शन था।

रात 2 बजे रणबूर कपूर ने क्लिक की फोटो
आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को धैर्य रखते हुए रात 2 बजे उनकी फोटो खींचने के लिए क्रेडिट दिया है। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है- गंगू प्यार। इस सम्मान के लिए ज़ी सिने अवार्ड्स का धन्यवाद! सर (संजय लीला भंसाली) - मैं आपकी कितनी आभारी हूं, इसके लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं होगा। साथ ही उन्होंने लिखा है- इस तस्वीर का श्रेय मेरे पति रणबीर कपूर को जाता है जिन्होंने रात के 2 बजे मेरी ये फोटो ली है।
आलिया की तस्वीर हो रही है वायरल
आलिया भट्ट ने इस इवेंट में पिस्ता ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ था। बेल स्लीव्स और प्लंजिंग वी-नेक वाली लंबी हरे रंग की इस ड्रेस में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस में लंबे फ्रंट स्लिट्स और कमर पर स्लैश भी थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है - हाय। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। वहीं लोगों ने आलिया को उनकी जीत पर बधाई भी दी है।

रणबीर कपूर ने की आलिया भट्ट की तारीफ
इससे पहले रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रचार करते हुए, कहा था कि उन्हें तीन फिल्में खूब पसंद आई हैं जिन्होंने उन्हें दर्शक के रूप में काफी प्रभावित किया। इन फिल्मों में पत्नी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मूवी भी शामिल थी। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में कहा था- मुझे तीन फिल्मों (पुष्पा, आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी) ने दर्शक के रूप में काफी प्रभावित किया है।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में
वहीं रणबीर कपूर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन हैं। इसके अलाव रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications