रणबीर कपूर ने सच में पत्नी आलिया को सरेआम किया था इग्नोर? ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। फैंस को इनकी ऑन-स्क्रीन और रियल लाइफ केमिस्ट्री बहुत पसंद है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें रणबीर कपूर को राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में आलिया भट्ट को इग्नोर करते हुए देखा गया। हालांकि, आलिया भट्ट ने अब अपने पति का बचाव किया।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम रील पर रणबीर कपूर का बचाव करते हुए एक वीडियो को 'लाइक' किया। वीडियो में दिखाया गया है कि रणबीर कपूर हर जगह अपनी पत्नी आलिया भट्ट का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

Ranbir Kapoor

इस वीडियो के सामने आने के बाद ऱणबीर कपूर को ट्रोल करने वालों की बोलती बंद हो गई। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'सोशल मीडिया पर रणबीर का ऐसा पक्ष नहीं दिखाते, 2 सेकंड की क्लिप निकालकर नेगेटिव पीआर करते हैं. जबकि ये है सच्चाई।' इससे पहले, रिद्धिमा कपूर ने भी अपने परिवार को लगातार हो रहे ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बारे में बात की थी, खासकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को निशाना बनाए जाने को लेकर। रणबीर और आलिया के इंटरव्यू में दिए गए बयान अक्सर गलत समझे जाते हैं, जिसके कारण गलतफहमियां पैदा होती हैं।

Zoom से बातचीत में रिद्धिमा ने कहा था कि "वो एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने सबसे खूबसूरत बच्ची, राहा, को जन्म दिया है। वह बेहद प्यारी है। वे बेहतरीन माता-पिता हैं। तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क पड़ता है।"

रिद्धिमा ने आलिया की भी सराहना की और कहा, "वो एक शानदार लड़की है। आलिया बहुत अद्भुत है। जैसे वो मेरी मां के साथ भी है, वह बहुत शानदार है। उनका पूरा परिवार, मां, बहन, पिता, सब बहुत अच्छे लोग हैं। यहां तक कि उनकी मासी भी हमें बहुत पसंद हैं। आलिया वास्तव में बहुत अच्छी इंसान है। मैंने हमेशा कहा है, वह बहुत अच्छी इंसान है। जब भी वह कुछ करती है, तो वह पूरी तरह से दिल से करती है। वह बाहर जाकर यह सुनिश्चित करती है कि काम पूरा हो जाए।"

ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+