पापा ऋषि कपूर की फोटो लेकर रणबीर ने मेंहदी में किया डांस, अलिया ने लिखी ये पोस्‍ट

पापा ऋषि कपूर की फोटो लेकर रणबीर ने मेंहदी में किया डांस, अलिया ने लिखी ये पोस्‍ट

मुंबई, 16 अप्रैल: आलिया और रणबीर कपूर ने 14 मार्च को अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन पर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को बहुत याद किया। आलिया ने शादी के एक दिन बाद इंस्‍टा पर अपनी मेंहदी की फोटोज शेयर की है। जिसमें अपनों के बीच आलिया और रणबीर खूब मस्‍ती करते हुए एक दूसरे पर प्‍यार लुटाते हुए नजर आ रहे। वहीं कुछ ऐसे पल भी नजर आए जब रणबीर समेत वहां मौजूद लोग ऋषि कपूर को याद कर भावनात्‍मक हो गए।

पिता ऋषि कपूर की फोटो हाथ में लेकर डांस किया

पिता ऋषि कपूर की फोटो हाथ में लेकर डांस किया

आलिया भट्ट ने अपनी मेहंदी से तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें एक फोटो में साफ नजर आ रहा कि एक्‍टर अपने दिवंगत पिता को अपनी शादी में कितना मिस कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने मेंहदी फंग्शन में पिता ऋषि कपूर की फोटो हाथ में लेकर डांस किया। मालूम हो रणबीर के पिता ऋषि कपूर जो कि एक दिग्गज अभिनेता थे उनकी मौत 2021 में कैंसर के चलते हो गई। रणबीर कपूर की शादी अपने जीते जी देखने का सपना अधूरा ही रह गया था।

रणबीर ने मां के साथ लगाए ठुमके आलिया पर लुटाया प्‍यार

रणबीर ने मां के साथ लगाए ठुमके आलिया पर लुटाया प्‍यार

रणबीर जहां एक फोटो में पिता की फोटो के साथ नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में वो एक्‍ट्रेस मां नीतू कपूर के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ फोटोज में आलिया और रणबीर काफी क्‍लोज आकर प्‍यार करते नजर आ रहे हैं। आलिया रणबीर की कुछ रोमांटिक पोज वाली फोटोज ब्लैक एंड व्‍हाइट भी हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

आलिया ने मेंहदी की पोस्‍ट शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

आलिया ने मेंहदी की पोस्‍ट शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

अभिनेता रणबीर कपूर से बांद्रा स्थित उनके घर पर शादी की। मेहंदी की तस्वीरों के साथ आलिया ने एक कैप्‍शन लिखा जिसमें लिखा
मेरी मेहंदी एक सपने की तरह थी। यह प्यार से भरा दिन था, परिवार, हमारे खूबसूरत सबसे अच्छे दोस्त, ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़कों का एक सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान डीजे बजा रहा था, मिस्टर कपूर द्वारा आयोजित एक बड़ा सरप्राइज। मेरे पसंदीदा कलाकारों ने मेरे पसंदीदा गानों का परफार्म किया। मेरे जीवन के प्यार के साथ कुछ खुश आंसू और शांत, आनंदमय क्षण। कुछ दिन होते हैं... और फिर ऐसे दिन होते हैं।

मेंदही में लाल रंग के जोड़े में नजर आए रणबीर आलिया

मेंदही में लाल रंग के जोड़े में नजर आए रणबीर आलिया

अपनी मेहंदी के लिए आलिया ने लाल रंग का लहंगा पहना था जबकि रणबीर ने लाल रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। तस्वीरों में वे एक दूसरे को गले लगाते और रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रणबीर को अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की तस्वीर भी पकड़े हुए दिखाया गया है। एक अन्य ने उन्हें मां नीतू कपूर के साथ मैच करते हुए स्टेप्स दिखाए। उनके साथ उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में आलिया को बहन शाहीन भट्ट और दोस्त अयान मुखर्जी से किस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+