कंफर्म हुआ रश्मिका-विजय का रिलेशनशिप! रणबीर कपूर ने फिल्म प्रमोशन के दौरान खोला राज

Rashmika-Vijay Deverakonda: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार फिल्म एनिमल में स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का रणबीर और रश्मिका जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप का राज खोला।

दरअसल, फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर रश्मिका को विजय देवरकोंडा के नाम से चिढ़ाते हुए नजर आए। एक्टर ने बताया कि, विजय ने अर्जुन रेड्डी की रिलीज के बाद पार्टी में संदीप रेड्डी वांगा से परिचय कराया था। इसके साथ ही रणबीर ने हिंट दिया कि, रश्मिका विजय को स्पेशल निकनेम से बुलाती हैं।

Ranbir Kapoor

इसके बाद रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर ने अपने और विजय देवरकोंडा में एक को बेहतर अभिनेता चुनने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने खुद की तरफ इशारा करते हुए रील हीरो बताया वहीं विजय को रियल हीरो का टैग दिया। लेकिन रश्मिका ने इस पर कोई भी जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद नंदमुरी ने संदीप से विजय देवरकोंडा का नंबर डायल करने को कहा और ये सुनते ही रश्मिका मंदाना ब्लश करने लगी।

इसके बाद विजय देवरकोंडा रश्मिका से बात करते हैं और उनसे पूछते हैं कि, 'ये सब क्या हो रहा है?' तभी एक्ट्रेस कहती हैं कि, फोन स्पीकर पर है। इसके बाद रश्मिका और रणबीर को उनकी नई फिल्म एनिमल के लिए विजय बधाई देते हैं। रणबीर ने विजय से पूछा कि, वह किससे प्यार करते हैं। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, संदीप रेड्डी वांगा। ये सुनते ही सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद रश्मिका मंदाना को फिल्म एनिमल और अर्जुन रेड्डी में किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे दोनों पसंद है।'

बता दें कि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी समय अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि इन सबके बावजूद कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया। दोनों हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+