रणबीर कपूर ने एनिमल को मिले नेगेटिव रिव्यू पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं आपके ओपीनियन से सहमत हूं'
एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब पैसे छापे थे। लेकिन एनिमल को मिक्स रिव्यू मिले थे। जिसमें कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई। कुछ ने न पसंद की और कई लोगों को फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स से भी दिक्कत हुई। कुल मिलाकर फिल्म को पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव रिव्यू भी मिले। अब रणबीर कपूर ने इस पर बात की है।
गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया चल रहा है। रणबीर ने भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यहीं उन्होंने अपनी एनिल और संजू को मिले नेगेटिव रिव्यू पर कहा, मैं सभी के विचारों से सहमत हूं। एक एक्टर के रूप में हमारी ये जिम्मेदारी है कि हम ऐसी फिल्म आपको दिखाएं, जिससे पॉजिटिव असर समाज में पड़े। लेकिन बतौर एक्टर मेरे लिए जरूरी है कि तरह तरह के रोल भी करूं। अलग जॉनर की फिल्में करूं। ये बात भी ही है कि हमे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ फिल्में बनानी चाहिए।

मैं संजय सर का बहुत सम्मान करता हूं
रणबीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में जुटे हुए हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, भंसाली सर मेरे गॉडफादर जैसे हैं। मैंने फिल्म्स और एक्टिंग में जो कुछ सीखा है उनसे ही सीखा है। मैं 17 साल बाद फिर से उनके साथ काम कर रहा हूं। ये मेरे लिए पहले जैसा ही एक्सपीरिएंस है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। बता दें, रणबीर ने संजय की फिल्म सावरिया से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके पहले वो उन्हें असिस्ट कर चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications