रणबीर कपूर ने खरीदी करोड़ों की लग्जीरियस नई कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश
Ranbir Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि रणबीर कपूर ने अपने कार कलेक्शन में एक महंगी और लग्जीरियस कार को शामिल किया है। रणबीर कपूर की ये नई कार बेहद खूबसूरत है और इसकी कीमत भी करोड़ों में है। रणबीर कपूर की कई तस्वीरें, जिनमें वह अपनी नई कार में दिखाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वयरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए रणबीर कपूर को उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं।
रणबीर कपूर ने खरीदी नई कार
आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने गत 16 अगस्त 2023 को ब्लैक कलर की एक स्वैंकी रेंज रोवर कार खरीदी है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर के पास पहले से ही एक से बढ़कर एक बेहतरीन गड़ियां मौजूद हैं और अब उस कार कलेक्शन में लग्जरी रेंज रोवर का नाम भी शामिल हो गया है।

कार की पूजा करवाने के बाद उसे घर ले गए
खबर है कि रणबीर कपूर ने कार खरीदने के बाद उसकी पूजा करवाई और फिर उसे लेकर घर पहुंचे। वहीं पैपराजी ने जैसे ही रणबीर कपूर को उनकी नई कार के साथ देखा तो उनसे बात करनी चाही और फोटोज क्लिक करनी चाही लेकिन रणबीर कपूर उनकी तरफ 'थंब्स अप' दिखाकर तेजी से वहां से निकल गए।
रणबीर कपूर का कार कलेक्शन
जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी ए8एल, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज एएमजी जी-63, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स और ऑडी आर8 का नाम शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। आपको बता दें कि इस समय रणबीर कपूर बॉलीवुड के महंगे एक्टरों में से एक हैं।
रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में उनके साथ श्रद्ध कपूर नजर आई थीं। अब जल्द ही रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलवा फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications