‘शमशेरा’ के लिए रणबीर कपूर का ऐसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, एक्टर ने की घंटों कड़ी मेहनत

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर सुर्खियों में हैं। जो कि, 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शमशेरा के रोल के लिए एक्टर ने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है।

मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म शमशेरा में दमदार लुक में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत कर खुद को ट्रांसफॉर्म किया है। उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि एक्टर ने शमशेरा के लिए खुद पर कड़ी मेहनत की है।

शमशेरा के लिए रणबीर ने की कड़ी मेहनत

शमशेरा के लिए रणबीर ने की कड़ी मेहनत

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो हमेशा एक अलग अंदाज में नजर आते हैं। अब एक्टर फिल्म संजू के चार साल बाद आखिरकार फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है। शमशेरा के रोल के लिए उन्होंने एथलेटिक बॉडी बनाई है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर की ये ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी कैसी रही और उन्होंने इसके लिए क्या-क्या किया।

करण मल्होत्रा ने किया खुलासा

बता दें कि, यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें फिल्म निर्देशक करण मल्होत्रा ने रणबीर कपूर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कईं बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि, 'रणबीर ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। अपने दोनों ही किरदारों में वह अपनी दमदार बॉडी से फैंस को इंप्रेस कर सकें। यही वजह है कि वह शमशेरा के हर फ्रेम में वो शानदार दिखते हैं और बड़ी ताकत के साथ स्क्रीन पर आते हैं।'

रणबीर लेते थे हाई प्रोटीन डाइट

रणबीर लेते थे हाई प्रोटीन डाइट

वहीं रणबीर कपूर के ट्रेनर कुणाल गिर ने खुलासा कर बताया कि, कैसे एक्टर ने फिल्म के लिए सिक्स पैक एब्स बनाए और उसके लिए क्या डाइट वह फॉलो किया करते थे। कुणाल गिर ने कहा कि, 'आरके को एथलेटिक दिखाना था, बहुत भारी नहीं था क्योंकि उनका कैरेक्टर रॉबिन हुड जैसा था। हमें उस कैरेक्टर के साथ आने वाली देहाती अपील को रखना था। इसलिए, वह एथलेटिक और मजबूत दिख रहे हैं। रणबीर ने एक दिन में पांच बार खाना खाया। वह हाई प्रोटीन और कम कार्ब पर थे और सप्ताह में पांच दिन ट्रेनिंग से गुजरते थे। उन्होंने सप्ताह में केवल एक बार चीट डे किया था'।

रणबीर की बॉडी पर हुई कड़ी मेहनत

रणबीर की बॉडी पर हुई कड़ी मेहनत

इसके आगे उन्होंने कहा कि, "हमने सप्ताह में 5 दिन की ट्रेनिंग की। हर सेशन एक घंटे का होता था, उसके बाद 5 मिनट का कार्डियो सेशन जिसे हम 'ट्रक' कहते थे। यह वह जगह है जहां ट्रेडमिल को बंद कर दिया गया था और आरके को हैंडल पकड़ना था मशीन और बेल्ट को अपने पैरों से चलाना था। शूटिंग ज्यादातर बाहर थी और आरके को बहुत अधिक गर्मी और धूल से निपटना पड़ा। इसलिए, हमने कुछ सांस लेने के व्यायाम पर काम किया जिससे उन्हें शांत रहने और लंबी और कड़ी शूटिंग की स्थिति को सहन करने में मदद मिली।"

इस दिन रिलीज होगी शमशेरा

इस दिन रिलीज होगी शमशेरा

बता दें कि, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा 22 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल होगा जिसके कारण फिल्म को लेकर फैंस और भी एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और और वाणी कपूर भी नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+