रणबीर कपूर ने खरीद रखी है सबसे महंगी कार, जानें उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई

कई सुपरहिट फिल्में दे चुके बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी मूवीज के लिए भारी-भरकम फीस वसूलते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं।

मुंबई, 27 सितंबरः बॉलीवुड के शिवा यानी रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की है। सिर्फ इतना ही नहीं जल्द ही रणबीर कपूर और उनकी रियल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट नए पैरेंट्स भी बनने वाले हैं। आलिया भट्ट से शादी करने के बाद से लोग रणबीर कपूर की चर्चा और ज्यादा करने लगे हैं। रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में होती है। लोग उनकी जानदार एक्टिंग से लेकर उनके क्यूटनेस तक की तारीफ करते हैं। कल रणबीर कपूर का 40वां जन्मदिन है। आइए उनके बर्थडे के मौके पर आपको बताते हैं उनकी कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।

रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ रुपये की संपत्ति

रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ रुपये की संपत्ति

आपको बता दें कि कई सुपरहिट फिल्में दे चुके बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी मूवीज के लिए भारी-भरकम फीस वसूलते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर के पास करीब 322 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 22 करोड़ रुपए की फीस

एक फिल्म के लिए लेते हैं 22 करोड़ रुपए की फीस

'वेक अप सिड', 'राजनीति', 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके रणबीर कपूर एक फिल्म करने के लिए 20 से 22 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस लेते हैं। वहीं विज्ञापनों के लिए रणबीर कपूर 7 से 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। रणबीर के पास इन सबके अलावा भी कमाई के अन्य साधन मौजूद हैं। खबर है कि रणबीर कपूर ने कुछ खास कंपनियों में भी इन्वेस्ट किया हुआ है, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती रहती है।

रणबीर के पास सबसे महंगी कार मौजूद

रणबीर के पास सबसे महंगी कार मौजूद

जानकारी के अनुसार फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाले रणबीर कपूर के पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी और महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास ऑडी से लेकर मर्सिडीज और रेंज रोवर की कई गाड़ियां मौजूद हैं। रणबीर के पास सबसे महंगी कार, मर्सडीज बेंज एएमजी जी-63 मौजूद है। इस गाड़ी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

बहुत ही शानदार है रणबीर कपूर का कार कलेक्शन

बहुत ही शानदार है रणबीर कपूर का कार कलेक्शन

इसके अलावा रणबीर कपूर के पास 2.70 करोड़ रुपये की ऑडी आर8, 2.11 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वॉग, 1.58 करोड़ रुपये की ऑडी ए8एल और 1.43 करोड़ रुपये की रेंज रोवर स्पोर्ट्स जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं। इसके साथ ही रणबीर के पास लेक्सस, बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडी आरएस7 और टोयोटा लैंड क्रूजर भी है।

रणबीर के पास हैं ये नए प्रोजेक्ट्स

रणबीर के पास हैं ये नए प्रोजेक्ट्स

रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर दिखाई देंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+