Animal की हीरोइन तृप्ति डिमरी बनीं नेशनल क्रश, जानिये एक्ट्रेस की टोन्ड और खूबसूरत फिगर का राज
Tripti Dimri Diet Plan: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की चर्चा जोरों-शोरों से है। हर कोई उन्हें 'भाभी-2' से बुला रहा है। एक्ट्रेस ने फिल्म में जिस तरह से इंटीमेट सीन्स दिए, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
रातोंरात बढ़े तृप्ति के फॉलोवर्स
तृप्ति डिमरी के फॉलोवर्स भी फिल्म की रिलीज के बाद बड़ी तेजी से बढ़े। जहां एक्ट्रेस को सिर्फ 4 लाख लोग ही फॉलो करते थे, फिल्म में उनकी गजब की अदाकारी देख 20 लाख से भी ज्यादा लोग तृप्ति को फॉलो करने लगे। इस बीच तृप्ति के टोन्ड फिगर और डाइट प्लान की चर्चा भी जोरों पर है। चलिये आपको बताते हैं कि तृप्ति डिमरी कैसे खुद को इतना फिट रख पाती हैं।

कैसे खुद को फिट रखती हैं एक्ट्रेस?
अपनी खूबसूरती के अलावा तृप्ति डिमरी फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस की जबरदस्त फिटनेस का पूरा क्रेडिट उनके डे प्लान को जाता है। एक इंटरव्यू में तृप्ति ने अपनी फिटनेस के राज को उजागर किया है। तृप्ति ने खुद ये बात बताई है कि वे कैसे खुद को इतना फिट रख पाती हैं।
चाय लवर हैं तृप्ति
'आज तक' की खबर के मुताबिक, तृप्ति रोजाना 08-08:30 बजे सोकर उठती हैं और फिर इसके बाद वे गर्म पानी पीती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बाद तृप्ति चाय पीती हैं। तृप्ति ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे चाय लवर हैं और उन्हें चाय बेहद पसंद है। रोजाना तृप्ति 5-6 गिलास चाय तो बड़े आराम से पी ही लेती हैं।
क्या खाती-पीती हैं एक्ट्रेस?
चाय पीने के बाद तृप्ति ब्रेकफास्ट करती हैं ब्रेकफास्ट में फल, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स (बादाम, किशमिश) खाती हैं। इसके साथ ही वे बादाम दूध की स्मूदी भी पीती हैं। इसके बाद वे 40 मिनट का एक ब्रेक लेती हैं और फिर अपना वर्कआउट शुरू करती हैं। तृप्ति 11-12 बजे तक वर्कआउट करती हैं, जिसमें वे कार्डियो के साथ-साथ वेट ट्रेनिंग भी किया करती हैं। वर्कआउट करने के बाद वे प्रोटीन शेक पीती हैं और फिर फ्रूट्स खाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications