अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया के लिए पहली बार गुस्सा हुए रणबीर कपूर, कहा- 'हमने सोचा, दुनिया को खुशी बताएं पर..'

अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया के लिए पहली बार गुस्सा हुए रणबीर कपूर, कहा- 'हमने सोचा, दुनिया को खुशी बताएं लेकिन...'

मुंबई, 09 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हमेशा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहते हैं। रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। हाल ही में अब रणबीर कपूर ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट के लिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। रणबीर कपूर ने आखिरकार आलिया पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें शेयर करने के लिए ट्रोल होने पर खुल कर बात की है। आलिया ने इंटरनेट पर तब तहलका मचा दिया जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, उन्हें बधाई के संदेश के साथ-साथ ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ''ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा'' के लिए ये प्रोपेगेंडा किया है। अब रणबीर कपूर ने इन ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Recommended Video

    Alia Bhatt ने Pregnancy की अनाउंसमेंट के बाद बदली इंस्टाग्राम DP | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    रणबीर कपूर बोले, 'हम तो खुशी बताना चाहते थे...'

    रणबीर कपूर बोले, 'हम तो खुशी बताना चाहते थे...'

    हाल ही में रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ''शमशेरा'' के प्रमोशन के दौरान आलिया को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए दिखें। रणबीर कपूर ने आलिया को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा, ''आलिया और मैं, एक विवाहित जोड़े के रूप में लोगों के साथ अपनी खुशी शेयर करना चाहते थे। हमने सोचा था कि दुनिया को बताना सही होगा क्योंकि हमें लगा कि यही समय होगा। हम सिर्फ खुशी और इस खबर को दुनिया के साथ साझा करना चाहते थे और कोई अन्य विचार नहीं था, इसके पीछे।''

    रणबीर कपूर बोले- इसलिए मैं सोशल मीडिया से दूर रहता हूं...

    रणबीर कपूर बोले- इसलिए मैं सोशल मीडिया से दूर रहता हूं...

    रणबीर कपूर ने आगे कहा कि सोशल मीडिया से वो इसलिए दूर रहते हैं क्योंकि वहां सिर्फ निगेटिविटी होती है। रणबीर कपूर ना तो इंस्टाग्राम पर हैं और ना ही फेसबुक और ट्विटर पर हैं। अगर रणबीर के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी देनी होती है तो उनकी मां नीतू कपूर देती हैं।

    'मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं...'

    'मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं...'

    शादी के बाद इतनी जल्दी बच्चा करने के बारे में रणबीर कपूर ने कहा, ''मैं और आलिया इसके लिए तैयार हैं। मैं बिल्कुल भी मजबूर नहीं फील कर रहा हूं। मैं अपने जीवन में जिस जगह पर हूं, वहां मैं बहुत खुश हूं। मेरा स्टैंड है जैसा कि पिछले कुछ वर्षों में रहा है।"

    'नहीं जानता कि मैं कैसा पिता बनने वाला हूं...'

    'नहीं जानता कि मैं कैसा पिता बनने वाला हूं...'

    रणबीर कपूर ने अपने बच्चे पत्नी और अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने पिता बनने के बारे में भी बात की और कहा, "ऐसी कोई भावना नहीं है और मैं वास्तव में नहीं जानता कि मैं कैसा पिता बनने वाला हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं सही उत्तर के बारे में सोच रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि मुझसे ये प्रश्न बहुत पूछे जाएंगे और मैं वास्तव में नहीं जानता कि इसे कैसे मैं उस सवाल का जवाब दूंगा।''

    'मैं खुश भी हूं और बहुत डरा हूं...'

    'मैं खुश भी हूं और बहुत डरा हूं...'

    रणबीर कपूर ने कहा, '' मैं कैसा पिना बनने वाला हूं...ये बताना वैसा ही है, जैसे किसी को ये बताना कि तैरने के बाद पानी कैसा लगा। इसलिए, मैं बस भयभीत, उत्साहित और खुश हूं। हम भविष्य और उस सब के बारे में सपने देख रहे हैं। यह बहुत अच्छा एहसास है।''

    बैक-टू-बैक रणबीर कपूर की दो फिल्में आने वाली है

    बैक-टू-बैक रणबीर कपूर की दो फिल्में आने वाली है

    बता दें कि रणबीर कपूर की एक के बाद एक दो फिल्में आने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं रणबीर कपूर शमशेरा में भी दिखाई देंगे। ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं ब्रह्मास्त्र सितंबर में रिलीज होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+