रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने किया गणपति विसर्जन, गायब थीं आलिया भट्ट तो फैंस बोले- 'बहू कहां है'
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने शनिवार को अपनी मां नीतू कपूर के साथ गणपति का विसर्जन किया। लेकिन इस दौरान परिवार के साथ आलिया भट्ट नजर नहीं आईं।
Ranbir Kapoor And Neetu Kapoor: महाराष्ट्र समेत पूरे साउथ भारत में गणेशोत्सव को पूरे जश्न के साथ मनाया। गणेश चतुर्थी वाले दिन लोगों ने बप्पा का अपने घर स्वागत किया। अब बप्पा को विधि-विधान के साथ विदा किया गया। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आए। लेकिन विसर्जन के दौरान आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं थी। जिसके बाद से नेटिजेन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया।
पैपराजी पेज विरल भयानी ने रणबीर कपूर और नीतू कपूर का बप्पा का विसर्जन करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस दौरान एक्टर लाल रंग का शॉर्ट कुर्ता और ग्रे पैंट पहने नजर आए। वहीं नीतू कपूर ने ग्रीन कलर का सूट कैरी किया हुआ था। दोनों ने पूऱे विधि-विधान के बप्पा की आरती कर उनका विसर्जन किया। हालांकि, इस मौके पर आलिया को पति और सास के साथ न देखकर नेटिजंस भड़क गए।

वीडियो पर नेटिजेन्स लगातार कमेंट कर आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर न कमेंट कर लिखा, 'अभी अंबानी की पार्टी में तो गई थी फिर परिवार के साथ क्यों नहीं आई'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आलिया भट्ट कहां गई'। एक ने लिखा, लगता है सासू मां अपनी बहू को लेकर नहीं आई।' इसके अलावा फैंस ने रणबीर से पूछा कि, 'आपकी पत्नी कहां है।'
बता दें कि, हाल ही में आलिया भट्ट अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी पूजा में शामिल हुईं थी। इस दौरान वह अकेली नजर आईं। उनके साथ पार्टी में रणबीर कपूर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में फैंस ने उनसे सवाल किया कि क्या हुआ रणबीर और आप साथ क्यों नहीं आते। वहीं अब गणेश विसर्जन में आलिया नहीं पहुंची तो लोगों ने दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े कर देने शुरू कर दिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनीमल को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। वहीं आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी। जिसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications