'ये जवानी है दीवानी' के बाद फिर साथ आई रणबीर, दीपिका और अयान की तिकड़ी, इस फिल्म के रीमेक पर करेंगे साथ काम!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों के लिए यह किसी खुशी से कम नहीं कि उनकी फेवरेट ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक दशक बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। अयान मुखर्जी के अगले प्रोजेक्ट में दोनों साथ काम करेंगे, जिसकी पुष्टि इंडस्ट्री सूत्रों ने की है। 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' में दर्शकों का दिल जीत चुकी यह जोड़ी अब एक नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में नजर आएगी।

Ranbir Kapoor

1956 की क्लासिक 'चोरी चोरी' से प्रेरित होगी कहानी
इंडिया टुडे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट राज कपूर और नरगिस की 1956 की सदाबहार फिल्म 'चोरी चोरी' से प्रेरित होगा। मूल फिल्म में एक अमीर लड़की की भागने की कहानी के साथ एक युवा पत्रकार के बीच पनपते रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था। बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी इस क्लासिक को आधुनिक ट्विस्ट के साथ आज के दौर के किरदारों और परिस्थितियों में ढालेंगे।

रणबीर देंगे दादा राज कपूर के विज़न को नया रूप
रोचक बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ रणबीर और दीपिका की वापसी नहीं, बल्कि रणबीर कपूर के लिए एक भावनात्मक कदम भी होगी। वे अपने दादा राज कपूर द्वारा निर्देशित इस क्लासिक फिल्म को एक नए नजरिए से प्रस्तुत करेंगे। सूत्रों का दावा है कि रणबीर इस प्रोजेक्ट के जरिए आरके फिल्म्स बैनर को दोबारा सक्रिय करने की योजना बना रहे हैं। लंबे समय से बंद पड़े इस प्रतिष्ठित स्टूडियो को नए रूप में आगे बढ़ाना उनकी निजी इच्छा भी है।

कहानी होगी आधुनिक, लेकिन एहसास रहेगा क्लासिक
फिल्म की कहानी न तो 'चोरी चोरी' को फ्रेम-बाय-फ्रेम दोहराएगी और न ही उसकी सीधी रीमेक होगी। बल्कि, इसकी आत्मा - भागने, आजादी, प्रेम, हास्य और सामाजिक ताने-बाने का मिश्रण - को आज के समय की संवेदनाओं के साथ जोड़ा जाएगा। आधुनिक कॉन्टेक्स्ट, नए कैरेक्टर आर्क्स और ज्यादा रियलिस्टिक इमोशन्स इसके मुख्य आकर्षण होंगे।

रणबीर-दीपिका की जोड़ी के लिए बढ़ी उम्मीदें
2015 में आई 'तमाशा' के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले 'ये जवानी है दीवानी' ने दोनों की केमिस्ट्री को सुपरहिट बना दिया था। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें इस नए प्रोजेक्ट से स्वाभाविक रूप से बढ़ गई हैं।रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' तथा नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द शाहरुख खान के साथ 'किंग' और अल्लू अर्जुन के साथ एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+