आलिया भट्ट से लेकर यामी गौतम तक ने की है 'सस्ती' शादी, जानें इस लिस्ट में किन सेलेब्स का है नाम
बॉलीवुड के ऐसे कईं सितारें हैं जिन्होने ग्रैंड वैन्यू को ना चुनकर घर में सस्ती रचाई है। यहां देखिए उन बॉलीवुड सेलेब्स की पूरी लिस्ट
मुंबई, 23 जुलाई: हर कोई चाहता है कि वह अपनी शादी को स्पेशल डे की तरह मनाए जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। जिसके लिए वह कईं लाखों रूपये खर्च कर देते हैं। इस लिस्ट में ऐसे कईं बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग कर करोड़ों खर्च कर दिए हैं। लेकिन ऐसे भी बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने कम पैसों में डेस्टिनेशन वेडिंग्स जैसे ऑप्शन को ना चुनकर सिंपल वेडिंग की है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपने खास दोस्तों और परिवार के बीच सस्ती शादी की है।

इन सितारों ने की सबसे सस्ती शादी
बॉलीवुड जगत में अब तक आपने उन सितारों के बारे में सुना होगा जिन्होंने ग्रैंड वेडिंग कर सबसे महंगी शादी की है। शानोशौकत के लिए इन सितारों ने डिजाइनर कपड़े, महंगे कॉस्ट्यूम पहन अपनी शादी में पानी की तरह पैसे बहाए हैं। लेकिन इस लिस्ट में ऐसे भी सितारें हैं जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग या फिर किसी 5 सितारा होटल में नहीं बल्कि अपने ही घर में 7 फेरे लेकर सिंपल शादी की है। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में।

रणबीर कपूर- आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। ये शादी किसी 5 सितारा होटल में नहीं बल्कि रणबीर के घर में हुई थी। लेकिन, दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन का 5 सितारा होटल में आयोजन किया था। इन दोनों ने अपनी शादी में अपने कुछ दोस्तों को ही इनवाइट किया था। हालांकि, इस तरह की सिंपल वेडिंग कर इस कपल ने ये साबित कर दिया कि, अगर आप एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उसके लिए किसी डेस्टिनेशन वेडिंग की जरूरत नहीं।
यामी गौतम- आदित्य धर
यामी गौतम ने आदित्य धर से यूं अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने ये शादी काफी सादगी से की थी जो कि, फैंस को भी काफी पसंद आई थी। ये शादी बेहद ही सस्ते में हुई थी। इन दोनों ने ग्रैंड वेडिंग के बजाय हिमाचल प्रदेश के गोहर स्थित अपने घर पर ही अपनों के बीच सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपनाया था।

दीया मिर्जा- वैभव रेखी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुए शादी समारोह को ऐक्ट्रेस के मुंबई स्थित निवास पर अयोजित किया गया था। दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों ने गुरूद्वारे में फेरे लेकर सबको हैरान कर दिया था। दरअसल, नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं जिसकी वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

आमिर खान-किरण राव
आमिर खान और किरण राव ने साल 2005 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। दोनों की ये शादी उनके करीबी दोस्त और अपने परिवार के बीच हुई थी। दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई। हालांकि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर अब तलाक ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications