रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने दिखा दिया बेटी राहा का चेहरा, लोग बोले- ये तो ऋषि कपूर की कॉपी.....

Raha Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। इस कपल ने आज यानी 25 दिसंबर 2023 (सोमवार) क्रिसमस के खास मौके पर बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, पूरे परिवार के साथ खास क्रिसमस लंच के लिए राहा को अपने साथ लाए थे।

राहा कपूर का चेहरा हुआ रिवील
रणबीर कपूर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर की तरह दिखने वाली राहा ने क्रिसमस के मौके पर सफेद और गुलाबी रंग की प्यारी सी फ्रॉक पहन रखी थी। साथ ही लाल मखमली जूतों में वह बहुत ही क्यूट लग रही थी।

Raha Kapoor

क्रिसमस के मौके पर राहा का चेहरा दिखाया गया
वहीं राहा की मां आलिया भट्ट ने फ्लोरल ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी और पापा रणबीर कपूर डार्क जींस के साथ ब्लैक जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। जब राहा के पैरेंट्स यानी आलिया और रणबीर ने बेटी को पैपराजी के सामने दिखाया तो सभी लोग मुस्कुराने लगे।

लोगों ने कहा- ऋषि कपूर की कॉपी
राणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस उनकी बेटी राहा कपूर को देखकर काफी खुश हो गए हैं। लोग राहा कपूर के इस प्यारे वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। चांदनी, जो अक्सर आलिया की नकल करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, ने लिखा है- हे भगवान, उसकी आंखें। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ऋषि कपूर की कॉपी लग रही हैं। एक शख्स ने लिखा है- वह अपने दादा ऋषि कपूर से बहुत मिलती-जुलती हैं।

साल 2022 में हुआ थआ राहा का जन्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में बड़े ही सिंपल तरीके से शादी की थी। वहीं आलिया ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। आज तक, रणबीर और आलिया ने कभी भी राहा की तस्वीरें लोगों के साथ शेयर नहीं की थीं। यहां तक कि पैपराजी को भी राहा की तस्वीरें लेने से मना किया गया था। आलिया ने बताया था कि वह और उनके पति रणबीर कपूर राहा को मीडिया की सुर्खियों से फिलहाल बचाना चाहते हैं। सही समय आने पर राहा को सबके सामने लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+