मेहंदी से लेकर शादी तक, रणबीर-आलिया की वेडिंग फंक्शन की डेट आई सामने, देखें पूरी लिस्ट

मेहंदी से लेकर शादी तक, रणबीर-आलिया की वेडिंग फंक्शन की डेट आई सामने, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई, 08 अप्रैल: बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर-आलिया की शादी 15 अप्रैल को होगी। रणबीर-आलिया ने मिलकर मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह सहित शादी के हर फंक्शन की योजना बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगे। आइए जानें रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की वेडिंग फंक्शन की पूरी तारीख।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी: जानें किस दिन क्या?

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी: जानें किस दिन क्या?

- 13 तारीख को मेहंदी फंक्शन: आलिया भट्ट के घर बांद्रा (वास्तु) में आलिया भट्ट के लिए मेहंदी सेरेमनी होगी। वहीं रणबीर कपूर और उनके परिवार की मेहंदी फंक्शन आरके हाउस में होगी।

- 14 तारीख को आलिया भट्ट के घर वास्तु में हल्दी और संगीत का फंक्शन होगा।

-15 तारीख को - दिन की शादी होगी। शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी।

Recommended Video

    Ranbir Alia Wedding: मेहंदी से लेकर शादी तक सामने आई शादी की डेट | वनइंडिया हिंदी
    16 अप्रैल की सुबह लेंगे आलिया और रणबीर सात फेरे

    16 अप्रैल की सुबह लेंगे आलिया और रणबीर सात फेरे

    शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। आलिया और रणबीर 15 तारीख की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच यानी 16 तारीख की सुबह सात फेरे लेंगे। रणबीर और आलिया की शादी चेंबूर के आरके हाउस में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की तरह ही होगी।

    आलिया और रणबीर अपनी शादी में क्या पहनेंगे?

    आलिया और रणबीर अपनी शादी में क्या पहनेंगे?

    आलिया अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा ​​और सब्यसाची के कपड़े पहनेगी। जबकि रणबीर मनीष मल्होत्रा ​​के कपड़े पहनेंगे। दोनों एक साथ कितने स्टनिंग लगेंगे, उसका आप अंदाजा आप लगा ही सकते हैं। ये एक ऐसी शादी है, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    रणबीर आलिया की शादी में आ सकते हैं 450 मेहमान

    रणबीर आलिया की शादी में आ सकते हैं 450 मेहमान

    रणबीर आलिया की शादी में लगभग 450 मेहमान आ सकते हैं। गेस्ट लिस्ट में इतने मेहमानों को शामिल किया जाएगा। आमंत्रित लोगों की सूची में करीना कपूर खान, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर सहित जोड़े के करीबी रिश्तेदार और परिवार होंगे, साथ ही उनके बेहद करीबी मित्र मंडली जैसे अयान मुखर्जी, करण जौहर, आकांक्षा रंजन और कई अन्य लोग शामिल होंगे।

    रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी

    रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी

    रणबीर आलिया शादी के बाद अप्रैल के अंत में अपने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने की भी योजना बना रहा है। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+