'ब्रह्मास्त्र' तोड़ेगी 'भूल भुलैया 2' के रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग से RRR को भी पछाड़ा, आंकड़ों ने किया हैरान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हो गई है। टिकट बुकिंग मामले में सामने आ रहे आंकड़े काफी शानदार हैं।

मुंबई, 5 सितंबर: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। जी हां फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर लगातार पूरी टीम प्रमोशन करने में जुटी हुई है। सिर्फ फिल्म के कलाकार ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक को भी इससे काफी उम्मीदें हैं। इसके साथ ही 2 सितंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। टिकट बुकिंग के सामने आए आंकड़ों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ्लॉप फिल्मों के बीच ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की हो रही जोरदार बुकिंग

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की हो रही जोरदार बुकिंग

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को भले ही सोशल मीडिया से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। लेकिन असल में फिल्म की जोरदार बुकिंग हो रही है। एडवांस बुकिंग में जिस तरह से बेहतरीन आंकड़े सामने आ रहे हैं उसे देखकर लगा रहा है कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को पछाड़ देगी। साथ ही अपने शानदार विजुअल्स से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब होगी।

एडवांस बुकिंग से बनाई शानदार बढ़त

एडवांस बुकिंग से बनाई शानदार बढ़त

एडवांस बुकिंग की अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दो दिनों में शानदार बढ़त बनाई है। देश भर में अब तक 65 हजार टिकट्स की बिक्री हो चुकी है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक ये भी दावा किया जा रहा है कि, ब्रह्मास्त्र ने पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे तीन बड़े नेशनल थियेटर चेन्स में ही तकरीबन 50 हजार की टिकट बिक्री कर ली है। रिपोर्ट्स में फिल्म का एडवांस बुकिंग से हुआ ग्रॉस कलेक्शन 2.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इतने करोड़ों के बजट में बनी ये फिल्म

इतने करोड़ों के बजट में बनी ये फिल्म

आपको बता दें कि ये फिल्म इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। बता दें कि, ब्रह्मास्त्र को बनाने में करीब 410 करोड़ का बजट खर्च किया गया है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सकती है जिससे मेकर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

क्या फिल्म आरआरआर और भूल भुलैया को चटाएगी धूल?

क्या फिल्म आरआरआर और भूल भुलैया को चटाएगी धूल?

साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर इस साल रिलीज हुई टॉप फिल्मों में अपनी जगह बनाई थी। अब देखना होगा कि रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को इन दो फिल्मों को पछाड़ पाएगी या फिर नहीं।

ब्रह्मास्त्र में मुख्य किरदार

ब्रह्मास्त्र में मुख्य किरदार

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के कैमियो होने की बात भी कंफर्म हो चुकी है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+