संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' से आई बड़ी अपडेट, पहली बार साथ शूटिंग करेगी फिल्म की स्टारकास्ट
Love And War Update: संजय लीला भंसाली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' की मेकिंग में जुटे हुए हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार है। इसकी वजह फिल्म की स्टारकास्ट है। जिसमें विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल्स में नजर आएंगे। संजय इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक जबरदस्त सिनेमैटिक स्पेक्टिकल देने वाले हैं।
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। अब इस फिल्म के सेट से बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरें हैं कि तीनों लीड एक साथ पहली बार एक दमदार सीन की शूटिंग कर रहे हैं, जो फिल्म में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा।

फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने बताया, "इस हफ्ते से तीनों लीड स्टार्स के साथ बड़ा शेड्यूल शुरू हो गया है। संजय सर ने प्रोजेक्ट की शूटिंग पिछले अक्टूबर में शुरू की थी। लेकिन ये पहली बार है जब रणबीर, आलिया और विक्की साथ में शूटिंग कर रहे हैं। अगले कुछ दिन काफी इमोशनल और दमदार सीन शूट किए जाएंगे, जो फिल्म की कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे।"
ये पहली बार है जब रणबीर विक्की और आलिया एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। विक्की और आलिया ने राजी में साथ काम किया है। कई मौकों पर विक्की और रणबीर स्पॉट हुए हैं। वो दोनों ही मूछों में नजर आए हैं। उनका ये लुक 'लव एंड वॉर' के लिए ही बताया जा रहा है। बीते दिनों संजय की बर्थडे पार्टी से भी तस्वीरें आईं थीं। जहां ये तीनों ही स्टार मौजूद थे। रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर और विक्की दोनों सेना के अधिकारी के रोल में हैं। साथ ही इसमें लव ट्रायएंगल दिखाया जाएगा। जिसमें दोनों को एक ही लड़की यानी आलिया भट्ट के किरदार से प्यार हो जाता है। फिल्म 20 मार्च 2026 में रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।












Click it and Unblock the Notifications