Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को कहा जाता था बॉलीवुड का प्लेबॉय, जानें एक्टर की 5 एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड्स की कहानी
Ranbir Kapoor Affairs List: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने साल 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी कर ली थी। सिर्फ इतना ही नहीं उसी साल वह बेटी राहा कपूर के पापा भी बन गए थे लेकिन क्या आपको पता हैं कि रणबीर कपूर अपने दिल फेंक आशिकी करने वाले एक्टर के रूप में भी जाने जाते हैं। रणबीर कपूर न सिर्फ एक बहुत अच्छे एक्टर हैं बल्कि इंडस्ट्री में उनके अफेयर के चर्चे भी खूब रहे हैं।
आपको बता दें कि अपनी मोहब्बत आलिया भट्ट से शादी करने से पहले उनका नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ा चुका है। कई हीरोइनों के साथ तो वह लिव इन में भी रह चुके हैं। उनके अफेयर की लिस्ट में कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है।आइए आपको बताते हैं आलिया भट्ट से शादी करने से पहले रणबीर कपूर किन हसीनाओं को अपान दिल दे चुके हैं।

रणबीर कपूर और सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। सोनम कपूर ने 'कॉफी विद करण' शो में खुद रणबीर कपूर से अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के चलते सोनम से ब्रेकअप कर लिया था।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं। दीपिका ने तो प्यार में अपने शरीर पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नई चल पाया और दिल फेक आशिक रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के चलेत दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में चली गई थीं।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
कहा जाता है कि रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के लिए दीपिका पादुकोण को छोड़ दिया था। इसके बाद कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर लिव इन रिलेशनशिप में आ गए थे, लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की शुरुआत फिल्म अनजाना अनजानी के शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे होने लगे थे लेकिन जल्द ही इनका भी ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे से मिलने पर बात भी करते हैं।
रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक
रणबीर कपूर का अफेयर टीवी के फेमस सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' की चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकीं अवंतिका मलिक से भी रहा है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चाल था और इनका ब्रेकअप हो गया था। बाद में अवंतिका ने आमिर खान के भांजे इमरान खान से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications