शादी के बाद छैय्या-छैय्या पर जमकर नाचे आलिया-रणबीर, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, 15 अप्रैल। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आखिरकार शादी कर ली। दोनों ने 14 अप्रैल को करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच मुंबई में शादी की। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं और हर कोई दोनों को शादी की बधाई देने लगा। रणबीर और आलिया शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों की शादी इस समय सबसे अधिक चर्चा का विषय है। शादी के बाद जिस तरह से अलग-अलग वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं उसे फैंस देखकर काफी खुश हो रहे हैं।
Recommended Video

छैय्या-छैय्या पर साथ थिरके
आलिया और रणबीर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों डांस करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर और आलिया शाहरुख की फिल्म का गाना छैय्या-छैय्या पर डांस कर रहे हैं, दोनों का यह डांस लोगों के दिल को जीत रहा है। मुंबई स्थिति घर में आलिया और रणबीर ने शादी की, दोनों शादी के बाद मीडिया के सामने आए और तस्वीरें क्लिक कराई। यही नहीं मीडिया के सामने रणबीर आलिया को गोद में उठाकर ले गए।

जमकर साथ नाचे
शादी के बाद आलिया और रणबीर छैय्या-छैय्या गाने पर जमकर नाचे, दोनों का डांस का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर सफेद कुर्ता-पायजामा के ऊपर पिंक कलर की कोटी पहने हैं जबकि आलिया भट्ट गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। जिस खूबसूरती के साथ दोनों इस गाने पर डांस कर रहे हैं, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
आलिया भट्ट ने भी आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। आलिया ने पति रणबीर के साथ की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की है। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज अपने परिवार और दोस्तों के बीच घर पर अपनी सबसे पसंदीदा जगह, जहां की बालकनी पर हमने 5 साल साथ गुजारे, वहां शादी की। हमने पहले ही कई यादें एक दूसरे के साथ बनाई हैं, अब आगे और खूबसूरत यादें बनाने का सफर शुरू हो रहा है, हमने कई फिल्में एक साथ देखीं, एक साथ हंसे, लड़ाई भी की यह सब बेहद खूबसूरत रहा।

फैंस का शुक्रिया अदा किया
आलिया भट्ट ने तमाम फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया, आपके प्यार की वजह से यह पल हमारे लिए और भी यादगार बन गया। प्यार, रणबीर-आलिया। आलिया ने इंस्टा पर अपनी डीपी को भी बदल लिया है। उन्होंने पति रणबीर के साथ शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर को डीपी बनाया है। दोनों की तस्वीरों को तकरीबन एक करोड़ लोगों ने लाइक किया है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।












Click it and Unblock the Notifications