Rana Naidu Season 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, राणा दग्गुबाती पर हावी दिखे अर्जुन रामपाल
Rana Naidu Season 2 Trailer Out: साउथ के फेमस एक्टर राणा दग्गुबाती एक बार फिर स्क्रीन पर धूम बमाचे के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। राणा दग्गुबाती ओटीटी पर अपनी अपकमिंग बेव सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' के साथ जल्द ही हाजिर होने वाले हैं।
'राणा नायडू सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि राणा दग्गुबाती की पॉपुलर वेब सीरीज 'राणा नायडू' का सीजन 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में दिखाई गई कहानी की छोटी-छोटी झलकियां
-खबर है कि 'राणा नायडू सीजन 2' वेब सीरीज का ट्रेलर आज यानी 3 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 44 सेकंड के इस ट्रेलर में सीरीज की कहानी की छोटी छोटी झलकियां दिखाई गई हैं।
-ट्रेलर में दिखाया जाता है कि राणा एक बार फिर लौट आया है। इस बार वो अपने काम के कारण परिवार को खोने की कगार पर है। ट्रेलर में राणा नायडू अपने काम और परिवार के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है। वहीं परिवार राणा का साथ छोड़ रहा है और दूसरी तरफ दुश्मन इस बार राणा नायडू पर हावी होता हुआ दिखाई दे रहा है।
सीजन 2 में अर्जुन रामपाल बनें विलेन
-आपको बता दें कि 'राणा नायडू सीजन 2' में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की एंट्री हो गई है। वह विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल के सामने राणा दग्गुबाती काफी हल्के लग रहे हैं। लोगों की मानें तो इस बार सीरीज के नए सीजन में विलेन हीरो पर भारी पड़ सकता है।
-ट्रेलर में दिखाया गया है कि राणा नायडू की पत्नी को उसके काम के बारे में पता चल गया है और राणा उसे समझाने की कोशिश कर रहा है कि वो ये सब छोड़ देगा। इस दौरान इन दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।
मुसीबत में दिखा राणा नायडू
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि अब राणा नायडू ओबेरॉय के साथ काम करेगा। इस दौरान कृति खरबंदा उन्हें धमकी देते हुए नजर आ रही हैं कि ओबेरॉय के पास्ट को माचिस लगाने की कोशिश में कहीं नायडू का पूरा का पूरा फ्यूचर जलकर राख न हो जाए। इस बार सीरीज के नए सीजन में दिखाया जाएगा कि राणा और उसके पिता के बीच इस बार रिश्ता सुधरेगा या नहीं।
13 जून को रिलीज होगी 'राणा नायडू सीजन 2'
जानकारी के अनुसार 'राणा नायडू सीजन 2' में इस बार दमदार एक्शन, ढेर सारा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। सीरीज का नया सीजन काफी धूम मचाने वाला है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आगामी 13 जून 2025 से स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications