'हनुमान' का पोस्टर देख Rana Daggubati ने किया ऐसा काम, संस्कार देख राम भक्त बोले-'ये है असली हिंदू'
Rana Daggubati: फिल्म 'हनुमान' इन दिनों धूम मचा रही है। साउथ से लेकर हिंदी में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। सभी शोज भी हाउसफुल जा रहे हैं। इन सबके बीच साउथ स्टार राणा दग्गुबाती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
हाल ही में मुंबई में फिल्म हनुमान के प्रमोशन इवेंट के दौरान साउथ स्टार राणा दग्गुबाती पहुंचे। इस दौरान भगवान हनुमान के पास्टर स्टेज पर लगे हुए थे। अब जैसे ही एक्टर की नजर पड़ी तो ये देखकर उन्होंने स्टेज पर जाने से पहले तुरंत साइड में अपने जूते उतारे। इसके बाद वह नंगे पांव स्टेज पर गए और खूब सारी फोटो क्लिक करवाई।

राणा दग्गुबाती का ये मोमेंट तुरंत कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर एक्टर की ये वीडियो वायरल हुई तो फैंस काफी खुश हो गए। उनका ये जेस्चर देख राम भक्त खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं। कार्यक्रम में फिल्म के एक्टर तेजा रज्जा और डायरेक्टर सुशांत वर्मा भी मौजूद थे। अब एक्टर का ये वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
The reason why I love Telugu film industry. Most of them are so connected with Hindu culture...
Just see how @RanaDaggubati removed his shoes before posing in front of the Bajrang Balis poster... Such small things do matter... pic.twitter.com/MrpPSEc7nt
— Mr Sinha (@MrSinha_) January 14, 2024
राणा दग्गुबाती का ये वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये सच्चा हिंदू है और इसके अच्छे संस्कार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, यही वजह है कि लोग बॉलीवुड छोड़ साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं। एक ने लिखा, साउथ और बॉलीवुड के एक्टर्समें काफी ज्यादा फर्क है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साउथ एक्टर्स अपनी संस्कृति से बहुत जुड़े हुए हैं।' इसके अलावा कुछ ने भगवान राम का सच्चा भक्त बताया। इससे पहले रणबीर कपूर भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने दीप प्रज्वलन के लिए जूता उतारा था।












Click it and Unblock the Notifications