24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही
Ramya Moksha Viral Dance Video: सोशल मीडिया के दौर में कई छोटे बिजनेस भी रातों-रात चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है Alekhya Chitti Pickles जिसने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस ब्रांड को शुरू करने वाली Kancherla Alekhya और उनकी बहनों ने अपने घर के बने अचार को ऑनलाइन बेचकर लोगों के बीच पहचान बनाई।
घर के बने अचार को ऑनलाइन बेचा
हालांकि इस बिजनेस के साथ कुछ विवाद भी जुड़े लेकिन इसके बावजूद Alekhya Chitti Pickles का नाम सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा में बना रहा।

तीन बहनों का अचार बिजनेस बना इंटरनेट सेंसेशन
-दरअसल Kancherla Alekhya और उनकी दो बहनों ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने अचार का बिजनेस शुरू किया था। वह अलग-अलग तरह के पारंपरिक अचार बनाकर ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंचाती थीं। कुछ ही समय में उनका ये छोटा सा स्टार्टअप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और हजारों लोगों तक पहुंच गया था।
-हालांकि बाद में एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें ग्राहकों से बदतमीजी से बात करने का आरोप लगा। इस विवाद के बाद बिजनेस को बड़ा झटका लगा और कुछ समय के लिए ये लगभग बंद हो गया। बाद में तीनों बहनों ने फिर से अपने अचार के कारोबार को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश की।
रम्या मोक्ष बनीं सोशल मीडिया की नई स्टार
-इन तीनों बहनों में से रम्या मोक्ष (Ramya Moksha) की पॉपुलैरटी अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। खूबसूरती और स्टाइल की वजह से 24 साल की रम्या मोक्ष अक्सर चर्चा में रहती हैं। रम्या को असली पहचान मिली रिएलिटी शो 'बिग बॉस तेलुगू' (Bigg Boss Telugu) से, जहां उन्होंने अपने सरल स्वभाव, इमोशनल अंदाज और बेबाक बयान से दर्शकों का ध्यान खींचा था।
-हालांकि रम्या मोक्ष शो में ज्यादा समय तक नहीं टिक सकीं लेकिन कम समय में ही उन्होंने दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बना ली थी। रिएलिटी शो से बाहर आने के बाद रम्या मोक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं।
-रम्या मोक्ष इंस्टाग्राम पर फोटोशूट, रील्स और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके हर पोस्ट को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं जो उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को दिखाता है। युवाओं के बीच उनका स्टाइल और अंदाज खासा पसंद किया जा रहा है।
साड़ी में डांस वीडियो ने मचाई धूम
-हाल ही में रम्या मोक्ष का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक दोस्त के साथ साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके शानदार डांस स्टेप्स, कातिलाना मूव्स और आकर्षक अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।
-जहां कई लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर आलोचनात्मक टिप्पणियां भी की हैं। बावजूद इसके, वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications