बिना शादी प्रेग्नेंट हो गई थीं 55 साल की ये एक्ट्रेस, करवाया अबॉर्शन, शादीशुदा मर्द से अफेयर ने मचाया बवाल

Ramya Krishnan: साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन आज भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं और अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ में आए कुछ विवादों ने उनके करियर की रफ्तार को प्रभावित किया था।

राम्या के अफेयर की खबरों ने मचाई थी सनसनी
एक समय ऐसा भी आया था, जब राम्या कृष्णन का नाम मशहूर निर्देशक एस. रविकुमार (S. Ravikumar) के साथ जोड़ा जाने लगा था। डीएनए की खबर के अनुसार दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, जिसके चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई थीं।

Ramya Krishnan

शादीशुदा डायरेक्टर के प्यार में थीं एक्ट्रेस

हालांकि ये रिश्ता विवादों में तब घिर गया जब ये सामने आया कि डायरेक्टर रविकुमार पहले से शादीशुदा थे। इस वजह से ये मामला इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहा और राम्या कृष्णन को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं एक्ट्रेस

-मामला यहीं नहीं थमा। बॉलीवुडशादीज की खबर के मुताबिक उस दौर में राम्या कृष्णन की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरें उनके लिए बड़ी मुश्किल बन गई थीं।

-बताया जाता है कि करियर और सामाजिक दबाव के चलते राम्या कृष्णन ने गर्भपात का फैसला लिया था। इन खबरों ने उनकी छवि पर गहरा असर डाला था और उनके करियर को भी नुकसान पहुंचाया था।

शोहरत, पैसा और फिर बर्बादी, 35 की फेमस एक्ट्रेस की हुई थी रहस्यमयी मौत, मरने से पहले किया था ऐसा फोन कॉल
शोहरत, पैसा और फिर बर्बादी, 35 की फेमस एक्ट्रेस की हुई थी रहस्यमयी मौत, मरने से पहले किया था ऐसा फोन कॉल

जिंदगी में आया नया मोड़, शादी के बाद बदली तस्वीर

-विवादों के इस दौर के बाद राम्या कृष्णन की जिंदगी में नया मोड़ तब आया, जब निर्देशक कृष्णा वामसी (Krishna Vamsi) उनकी जिंदगी में आए। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2005 में उन्होंने शादी कर ली थी।

-शादी के बाद राम्या कृष्णन की जिंदगी में स्थिरता आई और वह अपनी मैरिड लाइफ में खुश नजर आने लगी थीं। कपल का एक बेटा भी है, और राम्या भी धीरे-धीरे अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने में सफल साबित हुई हैं।

'बाहुबली' से फिर मिली नई पहचान

शादी के बाद भले ही राम्या कृष्णन ने कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बनाई हो लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। Baahubali: The Beginning और Baahubali 2: The Conclusion में निभाए गए शिवगामी देवी के किरदार ने उन्हें नई पहचान दिलाई। इस रोल में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था।

विवादों के बाद भी कायम रही पहचान

राम्या कृष्णन की जिंदगी ये दिखाती है कि विवाद और मुश्किलें किसी भी स्टार के सफर का हिस्सा हो सकती हैं लेकिन असली पहचान उनके टैलेंट से बनती है। 55 की उम्र में भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+