Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Junior NTR Birthday : रामचरण ने लिखा इमोशनल पोस्ट, शेयर की यह खास फोटो

अपने अभिनय और व्यक्तित्व दोनों से ही फैंस के दिलों में राज करने वाले जूनियर एनटीआर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर दोस्तों और फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त प्यार मिला रहा है। इस मौके पर उनके अजीज दोस्

हैदराबाद, 20 मई : टॉलीवुड के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ लोगों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी उनके दिलों में खास जगह बनाई है। एनटीआर तेलुगू सिनेमा के सबसे बेहतरीन और प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अपनी उम्दा एक्टिंग और दमदार किरदार की वजह से उन्हें टॉलीवुड के यंग टाइगर का लेबल मिला है। बताते चलें कि अपने अभिनय और व्यक्तित्व दोनों से ही फैंस के दिलों में राज करने वाले जूनियर एनटीआर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर दोस्तों और फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त प्यार मिला रहा है। इस मौके पर उनके अजीज दोस्त रामचरण ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

रामचरण ने लिखा इमोशनल पोस्ट

हाल ही में जूनियर एनटीआर और रामचरण को फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था, हमेशा की तरह फैंस को दोनों की जुगलबंदी काफी पसंद आई थी। बताते चलें कि सिर्फ मूवी ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इस बात का अंदाजा रामचरण की रीसेंट पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने दोस्त के लिए इमोशनल पोस्ट लिखते हुए एक फोटो भी शेयर किया है। रामचरण ने लिखा- 'ब्रदर, को-स्टार, फ्रेंड...' 'मुझे नहीं लगता कि शब्द बयां कर पाएं कि तुम मेरे लिए क्या हो. @Tarak09999!' 'हमारे पास जो कुछ भी है, मैं उसे हमेशा संजोए रखूंगा।' 'हैप्पी बर्थडे!'

पावरफुल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं NTR

पावरफुल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं NTR

बताते चलें कि जूनियर एनटीआर साउथ के जाने माने और पावरफुल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके नंदामुरी तारक रामाराव के पोते हैं और साथ ही अपने जमाने के मशहूर अभिनेता भी रह चुके हैं। एनटीआर अपने दादा के नाम से ही फिल्म इंडस्ट्री में नंदाममुरा तारक रामाराव जूनियर के नाम से जाने जाते हैं। वहीं टॉलीवुड में प्यार से जूनियर एनटीआर को तारक कहकर बुलाया जाता है।

पत्नी और दो बेटों संग रहते हैं एनटीआर

पत्नी और दो बेटों संग रहते हैं एनटीआर

जूनियर एनटीआर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो यह किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। एनटीआर काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। हैदराबाद के जुबली हिल में उनका लग्जरी बंगला है, जिसकी कीमत तकरीबन 28 करोड़ रुपये है। यहां वे अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो बेटों के साथ रहते हैं। इसके साथ ही वे अपनी एक फिल्म के लिए करीब 30-40 करोड़ के करीब फीस चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ की बात की जाए तो ये 60 मिलियन डॉलर यानी 450 करोड़ रुपये के करीब है।

रातोंरात स्टार बने ‘तारक”

रातोंरात स्टार बने ‘तारक”

एनटीआर ने फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत साल 2001 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' थी, जिसके बाद वे रातोंरात स्टार बन गए। उसके बाद साल 2003 में आई फिल्म 'सिम्हाद्री', फिर 'यमाडोंगा' और हाल ही में आई फिल्म 'आरआरआर' ने एनटीआर को दुनियाभर में पहचान दिलाई। राजामौली के निर्देशन में बनी एनटीआर की चारों फिल्में सुपरहिट रहीं और दर्शकों ने एनटीआर पर खूब प्यार लुटाया। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करे तो अभिनेता फिल्हाल कोरताला शिवा की 'NTR 30' और प्रशांत नील की 'NTR 31' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+