थिएटर में 31 साल बाद रिलीज हो रही है 'रामायण', 4 भाषाओं में देने वाली है दस्तक, साल 1992 में बनी थी फिल्म
Ramayana Release Date: रामायण पर अब तक कई टीवी शोज और फिल्में बन चुकी हैं। जल्द ही रणबीर कपूर भी अपनी अगली फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बता दें कि, फिल्म 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' एक एनिमेटेड फिल्म है। इस फिल्म को जापान के फिल्ममेकर युगो साको ने और भारत के प्रोड्यूसर राम मोहन ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। कई बड़े एक्टर्स ने इस फिल्म को अपनी दमदार आवाज दी थी।

फिल्म 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' को बनाने के लिए काफी रिसर्च की गई थी। लेकिन उस दौरान साल 1992 में भारत में राम मंदिर को लेकर काफी विवाद चल रहा था जिसकी वजह से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
लंबे इंतजार के बाद फिल्म रामायण 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 4 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में डब किया गया है। गीक पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म का एक टीज़र और पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की रिलीज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फेमस स्क्रीनराइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में अपना योगदान दिया है। जिन्हें फिल्म आरआरआर, बजरंगी भाईजान और बाहुबली के लिए काफी लोकप्रियता मिली थी। अब दिवाली के मौके पर 31 साल बाद रामायण फिल्म के रिलीज होने का फिलहाल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications