Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कंपोजर हांस जिमर को कही ऐसी बात, शेयर की फोटो

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' है। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। जिसे देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि ये साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। फिल्ममेकर नितेश तिवारी इस मेगा प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि नमित मल्होत्रा समेत कई लोग इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

नमित VFX और विजुअल इडंस्ट्री का सबसे बड़ा नाम है। VFX के लिए उन्हें कई बार ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने बड़े-बड़े लीजेंड को जोड़ा है। इसमें म्यूजिक कंपोजर हांस जिमर और ए आर रहमान का नाम शामिल है।

Namit Malhotra

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर हांस ज़िमर को उनके बर्थडे के मौके पर खास संदेश शेयर किया। साथ ही नमित ने हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान के साथ अपनी फोटो भी शेयर की। नमिता ने लिखा, "आज का दिन खास है। मेरे दोस्त और दुनिया की सबसे टैलेंटेड, द वन एंड ओनली हांस जिमर का जन्मदिन है। आपको अच्छी सेहत, खुशियां और वह ताक़त मिले जिससे आप अपनी क्रिएटिविटी में मैजिक से भरें। आप सबको यूं ही दीवाना करते रहें। यकीन नहीं होता कि आप हमारे रामायण के सफर का हिस्सा हैं, जहां आप और हमारे अपने ए आर रहमान संग मिलकर कुछ जादुई क्रिएट करने वाले हैं।"

रामायण के लिए एक म्यूज़िकल मास्टरपीस बनाने के लिए ऑस्कर विनर लेजेंड्स हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान अब साथ आए हैं, जो सिनेमाई संगीत की दुनिया को एक नया रूप देने वाला है। ऐसे में, 5,000 साल पहले की इस कहानी को करोड़ों लोग सिर्फ एक माइथोलॉजी नहीं, बल्कि हमेशा रहने वाले अपनी अपनी धरोहर मानते हैं।

रणबीर कपूर जहाँ भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी सीता के रोल में दिखाई देंगी। यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज कर रहा है, साथ में है 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स। यह दो पार्ट में बनने वाली भव्य फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें से पार्ट 1 दीवाली 2026 में और पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+