'टीवी के राम' ने खरीदी नई मर्सिडीज, यूजर्स बोले-प्रभु उड़न खटोला ही ठीक था
नई दिल्ली, 07 जून: रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए कलाकार अरुण गोविल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा में आने की वजह अरुण गोविल द्वारा खरीदी गई नई मर्सिडीज कार है। अरुण गोविल ने नई कार खरीदने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर की है। गोविल की इस तस्वीर पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खुद नई कार की दी जानकारी
'टीवी के राम' के नाम से मशहूर अरुण गोविल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रभु की कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं। इसके बाद उन्होंने वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि वे एक चमचमाती मर्सिडीज कार का कवर हटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे अपनी पत्नी के साथ नई मर्सिडीज कार से कवर हटाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद शो रूम का सेल्समेन उन्हें कार की चाबी देता है।

शोरूम ने अरुण गोविल के स्वागत के लिए किया था खास इंतजाम
जिसके बाद अरुण गोविल ने पत्नी संग पूजा भी की और गाड़ी पर स्वास्तिक बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण के स्वागत के लिए शोरूम में खास तौर पर उनके रामायण वाले लुक की तस्वीर भी लगायी गई थी। अरुण ने की मर्सिडीज बेंज सीएलए मॉडल की है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये के आस-पास है। बता दें, अरुण गोविल काफी वक्त से बतौर मोटिवेशनल स्पीकर काम कर रहे हैं। अभिनय में उनकी सक्रियता काफी कम हो गयी है।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
अरुण गोविल द्वारा ये वीडियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कराने लगे। अरुण गोविल को नई कार के शुभकामनाओं के साथ में मजेदार कमेंट भी किए गए। एक ने लिखा, 'प्रभु श्री राम को उनके पुष्पक विमान की शुभकामनाएं'। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि, प्रभु उड़न खटोला ही ठीक था, इसमे तो डीजल भी खर्च होगा, कंद मूल खा के वनवासी की जिंदगी बिताने वाले इस खर्च को कैसे वहन करेंगे प्रभु?? एक फैन ने तो ऐसा फनी कमेंट तक कर दिया, कि अब आप कहेंगे 'लक्ष्मण चाबी निकालना, लंका का हाल चाल अच्छा नहीं है आजकल।
'हे प्रभु, पुष्पक विमान के स्थान पर आप यह कैसा "मेड इन जर्मनी" वाहन लेकर आ गए?'
एक फैन ने लिखा- हे प्रभु, पुष्पक विमान के स्थान पर आप यह कैसा "मेड इन जर्मनी" वाहन लेकर आ गए? प्रभु, कम से कम आपको अपने भक्तों की शीघ्र आहत हो जाने वाली भावनाओं का तो ध्यान अवश्य ही रखा जाना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तो कलयुग का पुष्पक है आपका प्रभु। एक और यूजर ने लिखा कि, Congratulations Sir काश!त्रेतायुग में भी आपके पास ये गाड़ी होती तो आपको जंगल जंगल भटक कर श्रीलंका नहीं जाना पड़ता। बता दें कि, अस्सी के मध्य में प्रसारित हुए रामानंद सागर की रामायण को बेहद सफलता मिली थी। यह धारावाहिक इतना लोकप्रिय हुआ था कि इसके कलाकारों को लोगों ने पूजना शुरू कर दिया था।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications