रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने बी ग्रेड फिल्मों में किया था काम, दिए थे ऐसे बोल्ड सीन्स और फिर बर्बाद.....
Dipika Chikhlia B Grade Films: रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। ये जगह कुछ ऐसी थी कि लोग आज भी उनको माता सीता का स्वरूप ही समझते हैं। रियल लाइफ में भी लोग उनके पैर छूने लगते हैं और उनकी भगवान की तरह पूजा भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'रामायण' की सीता के लिए इस मुकाम तक पहुंचना बिल्कुल आसान नहीं था। रामायण की माता सीता बनने से पहले दीपिका चिखलिया को बी ग्रेड फिल्मों तक में काम करना पड़ा था।
आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने टीवी के फेमस धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का रोल निभाने के साथ साथ कई फिल्मों के साथ साथ सीलियल्स में भी काम किया था। वह बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं क्यों रामानंद सागर ने दीपिका चिखलिया को ही माता सीता के रोल के लिए चुना था। साथ ही इस शो से पहले और इसके बाद कैसा रहा दीपिका का करियर।

'रामायण' में बनी थीं माता सीता
दीपिका चिखलिया 'रामायण' सीरियल के जरिए भारत में देवी का दर्जा प्राप्त कर लिया था। लोग इनके घर के बाहर इनकी एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहते थे। दीपिका का जन्म साल 1965 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता सीए थे। दीपिका तीन भाई-बहन थे। दीपिका चिखलिया को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का खूब शौक था। वह बचपन से ही बहुत खूबसूरत भी थीं।
1983 में फिल्म से किया था एक्टिंग में डेब्यू
दीपिका चिखलिया को बचपन में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सीरियल में काम करने का मौका मिला था लेकिन पढ़ाई डिस्टर्ब न हो इसके चलते उनके परिवार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'सुन मेरी लैला' से दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिनमें 'पत्थर', 'भगवान दादा' और 'घर संसार' जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन ये सभी फिल्म फ्लॉप रहीं।
दीपिका ने किया था बी ग्रेड फिल्मों में काम
लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों के चलते दीपिका को हिंदी सिनेमा में काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्होंने टीवी सीरियल में काम करना शुरू किया। वह 'पेइंग गेस्ट' और 'विक्रम बेताल' जैसी टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन दीपिका को तो फिल्मों में ही काम करना था तो ऐसे में उन्होंने हॉरर और बी ग्रेड फिल्मों की ओर रुख कर लिया। उन्होंने बी ग्रेड फिल्म 'चीख' और 'रात के अंधेरे में' जैसी फिल्में साइन कर ली। इन फिल्मों में दीपिका चिखलिया ने कई बोल्ड सीन भी दिए। दीपिका दिखने में काफी खूबसूरत थी लेकिन काम न मिलने की वजह से उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना जारी रखा।
'विक्रम बेताल' में मिला था काम करने का मौका
जब दीपिका का करियर डूबने की कगार पर ही था कि तब उन्हें टीवी सीरियल 'विक्रम बेताल' में काम करने का मौका मिला था। इस सीरियल को रामानंद सागर ने ही बनाया था और तब वह रामायण पर भी काम शुरू कर रहे थे। उस समय दीपिका ने ही रामानंद सागर से उनके सीरियल 'रामायण' में काम करने की इच्छा जाहिर की थी।
सीता के रोल के लिए देना पड़ा ऑडिशन
रामायण में सीता बनना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। कपिल शर्मा शो में उन्होंने बताया था- उस वक्त में रामानंद सागर के साथ 'विक्रम बेताल' में काम कर रही थी, जिसकी शूटिंग उनके बंगले पर ही होती थी। एक दिन मुझे पता चला कि वह रामायण सीरियल के लिए लव कुश के ऑडिशन ले रहे हैं तो मैंने भी उनसे रामायण में काम करने की इच्छा जाहिर की। कुछ दिनों बाद मुझे रामानंद जी का फोन आया कि तू आजा सीता के रोल के लिए ऑडिशन कर लेते हैं।
माता सीता के किरदार ने जीता था लोगों का दिल
दीपिका ने बताया था कि सीता बनने के लिए उन्हें चार-पांच स्क्रीन टेस्ट देने पड़े थे और आखिरी टेस्ट के बाद उनका सिलेक्शन हो गया था। कुछ लोगों ने इस बात का विरोध भी किया था क्योंकि वह दीपिका को बी ग्रेड फिल्मों में इंटीमेट सींस करते देख चुके थे। ऐसे में कई लोग उन्हें रामायण की सीता के लिए स्वीकार नहीं करना चाहते थे, लेकिन उस सोशल मीडिया न होने की वजह से कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी। फिर उन्होंने अपनी एक्टिंग, संजीदगी और सादगी भरे काम से ऐसा प्रदर्शन किया कि लोगों ने उन्हें माता सीता घोषित कर दिया था।
सीता बनने के बाद नहीं मिल रहा था काम
रामायण की सीता बनने के बाद दीपिका चिखलिया को खूब तारीफ मिली। साथ ही काफी शोहरत भी मिली लेकिन एक बड़ा नुकसान भी हुआ। दरअसल उनके एक्ट्रेस बनने का सपना टूटने लगा था। इस सीरियल के बाद कोई उन्हें बतौर हीरोइन अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए तैयार नहीं था। फिल्म मेकर्स का मानना था कि अब दीपिका पर रोमांटिक सीन नहीं फिल्माए जा सकते थे।
साल 1991 में कर ली थी शादी
ऐसे में दीपिका को बहन-भाभी जैसे रोल ही ऑफर होने लगे थे। यही कारण था कि सीरियल के बाद फिल्मों के रोल लिमिटेड होते गए थे। इसी दौरान उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कुछ फिल्में जरूर की थी लेकिन उनका रोल काफी छोटा सा था। दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी जो कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक थे। हेमंत उनके फैमिली फ्रेंड भी थे। इस शादी से दीपिका की दो बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications