रामायण की 'मां सीता' दीपिका चिखलिया का बोल्ड लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- 'ये आपको शोभा नहीं देता'

रामयण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने बुरी तरह ट्रोल भी किया।

Dipika Chikhila Video मशहूर धारावाहिक रामायण अपने समय पर सबसे लोकप्रिय शो था। इस शो में सभी किरदारों ने फैंस के दिलों अपनी अलग छाप छोड़ी। लोग इन सितारों को असल जिंदगी में भी भगवान मानने लग गए थे। इन्हीं में से एक किरदार थी मां सीता का जिसे मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने निभाया था। जिसके लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

मां सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने जो लोकप्रियता हासिल की थी वह आज भी बरकरार है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसे फैंस ने खूब पसंद किया तो वहीं कुछ फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया।

एक्ट्रेस का बदला अंदाज देख भड़के यूजर्स

एक्ट्रेस का बदला अंदाज देख भड़के यूजर्स

दीपिका का इस वीडियो में अलग अंदाज देखने को मिला जिसने फैंस को हैरान कर दिया। वीडियो में एक्ट्रेस वेस्टर्स आउटफिट पहने अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस लुक में अपनी रील बनाते हुए दिखाई दीं। हालांकि एक्ट्रेस का ये बदला-बदला अंदाज कुछ फैंस को रास नहीं आया।

यूजर्स बोले- 'आप पर शोभा नहीं देता'

यूजर्स बोले- 'आप पर शोभा नहीं देता'

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- चेंज एंड ट्रांसफॉर्मेशन। वीडियो में अभिनेत्री का अलग अंदाज देखकर ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए और उन्हें कई तरह की सलाह देने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'आप फिर वापस लौट आएं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आप पर ये सब शोभा नहीं देता'। वहीं एक यूजर ने उन्हें कलयुग की सीता कह डाला।

कुछ यूजर्स ने की जमकर तारीफ

कुछ यूजर्स ने की जमकर तारीफ

कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस के इस अंदाज के लिए उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- 'आप बहुत प्यारी लग रही हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह आप कितनी खूबसूरत हैं'। वहीं, कई लोगों ने अभिनेत्री के फैशन सेन्स की खूब तारीफ की।

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने रामायण में मां सीता के रोल के अलावा कई शोज में जैसे विक्रम और बेताल, दादा दादी की कहानी, लव कुश, द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान में काम किया है। हाल ही में दीपिका फिल्म हिदुत्व चैप्टर 1 में नजर आईं थी। जो कि, 7 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+