रामायण के 'राम' अरुण गोविल और 'सीता' दीपिका चिखलिया इस बार टीवी पर करेंगे ये काम, वीडियो हो रहा है वायरल

Ram And Sita Viral Video: टीवी के फेमस रामायण के राम यानी अरुण गोविल और सीता यानी दीपिका चिखलिया एक बार फिर एकसाथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

Ram And Sita Viral Video: रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाने वाली जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाली है। खबर है कि टीवी के फेमस रामायण के राम यानी अरुण गोविल और सीता यानी दीपिका चिखलिया एक बार फिर एकसाथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 'रामायण' के दीवानों के लिए यह एक शानदार सरप्राइज बनकर सामने आया है। टीवी पर एक बार फिर इन दोनों की खूबसूरत जोड़ी लोगों का मनोरंजन करती नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे दोनों एक बार फिर से टीवी पर आकर लोगों को खुश करने वाले हैं।

टीवी पर दिखेंगे राम और सीता

टीवी पर दिखेंगे राम और सीता

दरअसल टीवी के राम यानी अरुण गोविल और सीता यानी दीपिका चिखलिया फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर साथ नजर आने वाले हैं। शो से उनका प्रोमो रिलीज हो चुका है। आपको बता दें कि टीवी की सबसे शानदार जोड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शके इस जोड़ी को एक बार फिर से साथ में देखने के लिए तरस रहे हैं।

डांस रिएलिटी शो में दिखाएंगे जलवा

डांस रिएलिटी शो में दिखाएंगे जलवा

आपको बता दें कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को टीवी पर राम और सीता की जोड़ी में देख लोग उन्हें सच में एक भगवान की तरह ही सम्मान दिया करते थे। वह जहां भी जाते थे लोग उनके पैर छूने लगते थे। लोग दोनों के प्रति अपना श्रद्धा भाव रखते थे। दोनों को भगवान की तरह पूजते थे। दोनों के लिए ये सम्मान आज भी जारी है। अब एक बार फिर नेशनल टेलिविजन पर दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल एक साथ लोगों के सामने आने वाले हैं। दोनों टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर दिवाली सेप्शल एपिसोड में बतौर गेस्ट के रुप में पहुंचेंगे।

रामायण के सीन को किया गया रिक्रिएट

रामायण के सीन को किया गया रिक्रिएट

जानकारी के अनुसार 'झलक दिखला जा 10' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस शो के प्रोमो में 'रामायण' के दोनों कलाकार सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में दीपिका कहती नजर आ रही हैं- मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा। इसी के बाद अरुण गोविल बाण चलाकर रावण का वध करते हैं और फिर 'बोलो सियापति रामचंद्र की जय' से पूरा माहौल गूंज उठता है।

वीडियो देख निया की हुई तारीफ

वीडियो देख निया की हुई तारीफ

इस प्रोमो वीडियो में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा मां काली के किरदार में दिखाई दे रही हैं। यूजर्स इस वीडियो को देखर निया शर्मा की चर्चा कर रहे हैं। लोगों को निया का ये रूप बहुत ही पसंद आया है। इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- निया, जो आज तक तुमको काली बोलता था, वो आज और ये परफॉर्मेंस देखने के बाद सो नहीं पाएगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- निया दीदी ऑलवेज़ रॉक। मैंने कभी अपनी लाइफ में जादू नहीं देखा है, क्या परफॉर्मेंस है ये।

अरुण गोविल को देख महिला हुई थी भावुक

अरुण गोविल को देख महिला हुई थी भावुक

कुछ दिनों पहले रामानंद सागर के 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहां एक आदमी और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। उस व्यक्ति की पत्नी एक्टर अरुण गोविल को देखते ही पहले चप्पल निकालती है और फिर नतमस्तक होकर उनको प्रणाम करने लगती है। ये देखकर खुद अरुण गोविल भी चौंक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+