रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने दिखाया राम मंदिर का प्रसाद, जानें क्या था इसमें खास, वीडियो हुआ वायरल

Sunil Lahri: रामानंद सागर की धार्मिक टीवी सीरीज 'रामायण' (Ramayan) में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी गत 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राममंदिर के उद्घाटन समारोह में नजर आए थे। सुनील लहरी ने उस दिन को भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बताया, जब अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

सुनील लहरी ने दिखाया राम मंदिर का प्रसाद
सुनील लहरी के साथ साथ इस खास दिन पर टीवी के 'राम' एक्टर अरुण गोविल और 'माता सीता' यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी अयोध्या पहुंची थीं। जब से सुनील लहरी अयोध्या से लौटे हैं, तब से बस वहीं की बातें किए जा रहे हैं। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने राम मंदिर के प्रसाद के बारे में खुलकर बात की है।

Sunil Lahri

वीडियो में बताया प्रसाद के बारे में
लेटेस्ट वीडियो में टीवी के लक्ष्मण सुनील लहरी ने खुद बताया है कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जो प्रसाद मिला था, उसमें क्या था और वो उसका क्या करने वाले हैं। सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और सबको दिखाया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्या प्रसाद मिला था।

राम मंदिर के प्रसाद में मिला था लड्डू
वीडियो में सुनील लहरी ने एक स्टील का डब्बा दिखाया, जिसमें बेसन के लड्डू थे। उसके बाद उन्होंने दिखाया कि इसमें तुलसी माला, रूद्राक्ष, शबरी के बेर, कुमकुम, केसर, दीया, गंगाजल भी मौजूद है। इसके अलावा एक बड़ा डिब्बा भी था, जिसमें मिठाई थी।

Recommended Video

    रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने दिखाया राम मंदिर का प्रसाद,वीडियो हुआ वायरल

    जानें प्राण प्रतिष्ठा में क्या प्रसाद मिला
    सुनील लहरी ने बताया कि वह उस प्रसाद का क्या करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसे वो जितना हो सके उतने लोगों में बांट देंगे क्योंकि हर कोई रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में जाना चाहता था लेकिन ऐसा हो न सका। इसलिए वो ऐसा करने का सोच रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बाकी लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए।

    'भगवान राम को तंबू में देखकर बुरा लगा था'
    इससे पहले एक वीडियो में सुनील लहरी ने बताया था कि जब वह तीन दशक पहले पहली बार अयोध्या गए थे, तो उन्होंने एक तंबू में भगवान श्रीराम की मूर्ति देखी थी और उन्हें बहुत बुरा लगा था। उन्होंने बताया था- मैंने खुद से कहा, इस जगह को देखो, यहीं भगवान राम का जन्म हुआ था और अब उन्हें ऐसी जगह पर रखा गया है। ये बहुत दयनीय है।

    प्राण प्रतिष्ठा को बताया ऐतिहासिक दिन
    'रामायण' के लक्ष्मण गत 22 जनवरी 2024 के इस खास समारोह को सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखते हैं जिसके लिए भारत ने 500 से अधिक वर्षों से संघर्ष किया है। उन्होंने कहा- इसमें बहुत प्रयास, बलिदान और श्रम लगा है। मुझे लगता है कि ये भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इसे सबको याद रखना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+