राम-सीता के किरदार में कैसे लगेंगे रणबीर-आलिया? रामायण के लक्ष्मण सुनील ने बनने जा रही नई फिल्म पर क्या कहा?

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष की भारी असफलता के बाद अब नितेश तिवारी भी अपने आगामी प्रोजेक्ट 'रामायण' पर काम कर रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता का किरदार निभाएंगी।

राम-सीता के किरदार में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कैसे लेंगे...? इसपर रामानंद सागर के रामायण में लक्ष्मण का करिदार निभा चुके सुनील लहरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Lakshman aka Sunil Lahri On Ranbir-Alia

नितेश तिवारी, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल का डायरेक्शन किया था, जल्द ही रामायण पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राम और सीता के रोल के लिए फाइनल कर दिया है।

इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुनील लहरी ने बताया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राम और सीता के करिदार के लिए सही रहेंगे या नहीं। अनुभवी अभिनेता सुनील लहरी ने भगवान राम के रूप में रणबीर की कास्टिंग को तो हरी झंडी दिखाई है लेकिन उन्हें सीता के किरदार के लिए आलिया के चुनाव पर शक है।

'रणबीर तो सही हैं लेकिन सीता के लिए आलिया...'

सुनील लहरी ने कहा, ''रणबीर-आलिया दोनों बहुत अच्छे अभिनेता हैं और मुझे लगता है कि वे रामायण जैसे विषय के साथ इंसाफ करेंगे। राम की भूमिका के लिए रणबीर एक बहुत अच्छी पसंद हैं और वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।'

सुनील लहरी ने आगे कहा, ''आलिया भी प्रतिभाशाली हैं लेकिन मुझे लगता है कि अगर आलिया ने पांच साल पहले सीता की भूमिका निभाई होती तो वह इस किरदार के साथ ज्यादा न्याय कर पातीं। हालांकि ये मेरी निजी राय है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में आलिया काफी बदल गई हैं। मुझे यकीन नहीं है कि वह सीता के रूप में कितनी प्रभावशाली लगेंगी।''

Lakshman aka Sunil Lahri On Ranbir-Alia

रामायण पर फिल्म बनाने वालों को सुनील लहरी ने दी ये सलाह

सुनील लहरी ने आगे फिल्म के मेकर्स को सुझाव देते हुए कहा, ''मैं उन लोगों को कुछ सुझाव दे रहा हूं जो इस भव्य महाकाव्य रामायण को बड़े पर्दे के लिए बनाना चाहते हैं। सबसे पहली बात, उन्हें आधार नहीं बदलना चाहिए। रामायण का व्यवहार शालीन और सम्मानजनक होना चाहिए।''

उन्होंने आगे कहा, ''नया वर्जन बनाने के चक्कर में इसके साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया जा सकता। भाषा, पात्रों का चित्रण और दृश्य महाकाव्य के मुताबिक होने चाहिए। पात्रों को अच्छी तरह से परिभाषित किया जाना चाहिए। हमारा शो रामायण के सार के प्रति सच्चा था। इसलिए सभी धर्मों, आयु समूहों और जनसांख्यिकी के लोग इससे जुड़े और इसे पसंद किया।''

दिवाली पर हो सकती है फिल्म की घोषणा

नितेश तिवारी की रामायण पर बनने वाली फिल्म, भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। कथित तौर पर इस साल दिवाली पर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी। वहीं साल के आखिर में शूटिंग शुरू हो जाएगी और इसे 2025 के दशहरे पर रिलीज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+