रामानंद सागर के बेटे ने 'आदिपुरुष' के रावण को कहा टपोरी, बोले- पिता की रामायण को दोबारा कोई नहीं दिखा सकता

Ramanand Sagar Son On Adipurush: टीवी के फेमस धार्मिक धारावाहिक रामायण के मेकर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने हालिया रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष और मूवी में रावण बने सैफ अली खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने डायरेक्टर ओम राउत की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' में प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण की गलत व्याख्या पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

आपको बता दें कि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रेम सागर ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म आदिपुरुष देखी नहीं है लेकिन उन्होंने इसका टीजर और ट्रेलर देखा था ज कि उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था। प्रेम सागर ने फिल्म के वायरल डायलॉग्स को लेकर कहा- 'तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की' ये सब क्या है। ये डायलॉग देवदत्त नाग जो कि फिल्म में भगवान हनुमान के रूप में नजर आए हैं, ने बोले हैं।

adipurush

फिल्म 'आदिपुरुष' के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश
इस पर हसंते हुए प्रेम सागर ने कहा- भगवान हनुमान टपोरी स्टाइल में बात करने लगे। डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म 'आदिपुरुष' के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा- मेरे पिता रामानंद सागर ने भी 'रामायण' बनाते वक्त क्रिएटिव फ्रीडम का इस्तेमाल किया था लेकिन उन्होंने भगवान राम को ईश्वर ही समझा था। कई ग्रंथों को पढ़ने के बाद उन्होंने इसमें छोटे-मोटे बदलाव किए थे लेकिन कभी भी तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी।

प्रेम सागर ने कहा- रावण बहुत विद्वान था
रावण के रूप में सैफ अली खान के डार्क लुक पर रिएक्शन देते हुए प्रेम सागर ने कहा- रावण बहुत विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति था और उसे खलनायक के रूप में पेश नहीं किया जा सकता है। ग्रंथों के अनुसार, रावण ने इतनी तबाही इसलिए मचाई थी क्योंकि उसे पहेल से पता था कि वह भगवान राम के हाथों से ही मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

'रावण को विलन नहीं बनाया जा सकता'
प्रेम सागर ने आगे कहा- शास्त्रों में ये लिखा हुआ है कि भगवान राम खुद रावण को बड़ा विद्वान मानते थे। जब रावण मरने वाला था, तब भगवान राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को रावण के चरणों में जाने और उससे कुछ अच्छी चीजें सीखने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा- रावण को इस तरह से पेश नहीं किया जा सकता है। आप रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर रावण को खूंखार खलनायक नहीं बना सकते हैं।

'रामायण का कॉन्टेंट बदला नहीं जा सकता है'
प्रेम सागर ने अपने इंटरव्यू में कहा- अगर आपने आज की रामायण बनाई है तो उसे ब्रीच कैंडी और कोलाबा में दिखाइए, इसे दुनिया भर में मत दिखाइए और लोगों की भावनाओं को ठेस मत पहुंचाइए। उन्होंने कहा- कृत्तिवासी और एकनाथ सहित कई लोगों ने रामायण लिखी लेकिन किसी ने उसका कॉन्टेंट नहीं बदला। केवल रंग और भाषा बदली गई थी लेकिन फिल्म आदिपुरुष में तो सारे तथ्य ही बदल दिए गए हैं।

'85 साल तक ऐसी रामायण कोई नहीं बना पाएगा'
प्रेम सागर ने कहा- पापा रामानंद सागर ने एक बार मुझसे कहा था कि 85 साल तक ऐसी रामायण कोई नहीं बना पाएगा। भगवान राम की कहानी को कोई इस तरह से नहीं दिखा पाएगा। उन्होंने लोगों को एक मर्यादा पुरुषोत्तम की कहानी सुनाई थी और फिर वह दुनिया से चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+